हजारीबाग: दारोगा की मूंछों पर मारा हाथ, बिना धैर्य खोए पुलिसकर्मी ने पार कराया रामनवमी जुलूस

दारोगा के धैर्य और श्रद्धालुओं के उत्साह व भक्ति से जुड़ी इस तस्वीर के अलावा हजारीबाग के इस जुलूस से हिंसक घटना भी सामने आई. हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में हथियार प्रदर्शन और आपसी झगड़ों में दो लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दारोगा की मूंछों पर मारा हाथ

झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी के मौके पर निकलने वाला जुलूस पूरे देशभर में प्रसिद्ध है. मुख्य आकर्षण यहां का भव्य जुलूस नवमी के बजाय दशमी को निकलता है. लगातार 48 घंटे तक चलने वाले इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जहां युवा पारंपरिक हथियारों और लाठी-डंडों के साथ अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन करते हैं. इस बार रामनवमी के जुलूस से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो श्रद्धालुओं की भक्ति, संघर्ष और पुलिसकर्मी के संयम को बता रहा है. 

बिना कुछ किए शांत खड़ा रहा पुलिसकर्मी

दरअसल, जुलूस नियंत्रण के दौरान एक युवक ने जब एक दारोगा की मूंछों पर हाथ फेर दिया तो तो दारोगा पल किसी बड़ी अनहोनी या विवाद का कारण बन सकता था, लेकिन पुलिसकर्मी ने धैर्य का परिचय देते हुए बिना कुछ किए शांत खड़ा रहा.  उसने ने उस क्षण को चुनौती के रूप में नहीं, बल्कि जनता के उत्साह के एक हिस्से के रूप में स्वीकार किया. गुस्सा करने के बजाय, वे खुद उस उमंग में शामिल होकर नाचते-झूमते हुए जुलूस को पार कराने लगे.

हजारीबाग हिंसा में 2 लोगों की मौत

दारोगा के धैर्य और श्रद्धालुओं के उत्साह व भक्ति से जुड़ी इस तस्वीर के अलावा हजारीबाग के इस जुलूस से हिंसक घटना भी सामने आई. हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में हथियार प्रदर्शन और आपसी झगड़ों में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में के अलावा निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है. घायलों में पांच की स्थिति नाजुक बताई जा रही है जिन्हें सदर अस्पताल ने बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया है.

Advertisement

बता दें कि हजारीबाग की रामनवमी का जुलूस काफी प्रसिद्ध है, जो 36 घंटे तक चलता है. इसे देखने के लिए देश-विदेश से रामभक्त आते हैं. हजारीबाग में शोभा यात्रा और जुलूस अभी जारी है. जुलूस के दौरान अलग-अलग अखाड़ों के बीच विवाद होने की खबरें भी सामने आती रहती हैं. ऐसी ही झड़प इस बार हुई है. 

यह भी पढे़ं-  Hazaribagh Ramnavami Juloos: हजारीबाग का विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस, उमड़ा जनसैलाब, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Featured Video Of The Day
Assam Elections: Gaurav Gogoi पर क्यों भड़के Sarbananda Sonowal? हेलीकॉप्टर में EXCLUSIVE Interview