इश्क़ की जिद ने 2 दिनों तक मचाया हड़कंप, पहले शादीशुदा प्रेमी, फिर दूसरे दिन प्रेमिका का टावर ड्रामा

धनबाद के सुनील महतो और गिरिडीह के नवाडीह पंचायत के सहरिया गांव की देवंती कुमारी (20) के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहे थे. इसी के बाद दोनों ने मिलकर 2 दिनों तक शादी और मिलने की जिद पर टावर ड्रामा किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इश्क़ की जिद ने 2 दिनों तक मचाया हड़कंप

झारखंड के गिरिडीह और धनबाद जिलों से प्यार में पागलपन की कहानी सामने आई है. गिरिडीह में मोबाइल टावर पर चढ़कर एक शादीशुदा युवक ने भाई की साली से मिलने और उससे शादी करने की जिद पर अड़ गया तो उसके अगले दिन धनबाद में शादीशुदा युवक की प्रेमिका भी मोबाइल टावर पर चढ़ गई और शादी की जिद पर अड़ गई. दोनों का कहना एक ही था कि हर हाल में साथ रहना है. बाद में प्रेमी से मिलने के आश्वासन के बाद लड़की टावर से नीचे उतरी. 

शनिवार को शादीशुदा प्रेमी टावर पर चढ़ा 

पुलिस के मुताबिक, धनबाद निवासी सुनील महतो और गिरिडीह के नवाडीह पंचायत के सहरिया गांव की देवंती कुमारी (20) के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहे थे. शनिवार को सुनील गिरिडीह के निमियाघाट क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों तक नीचे उतरने से मना कर दिया. उसने जोर देकर कहा कि वह देवंती से मिलना और उससे शादी करना चाहता है.

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने लगभग सात घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद सुरक्षा उपायों के साथ उसे नीचे उतारा और थाने ले गई. सुनील को थाने ले जाए जाने के बावजूद मामला वहीं समाप्त नहीं हुआ. रविवार को देवंती भी धनबाद के गोमो स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. टावर पर चढ़ी युवती को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई.

शादी और मिलाने के आश्वासन के बाद उतरी प्रेमिका

हरिहरपुर थाना प्रभारी अंकित सिन्हा त्वरित टीम के साथ पहुंचे और घंटों समझाने-बुझाने के बाद भी युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. देवंती बार-बार कहती रही, “मुझे सुनील से मिलवा दीजिए, मैं उसी से शादी करूंगी.” अंततः थाना प्रभारी ने परिजनों और युवक से बात कराकर प्रेमी से मिलने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह टावर से सुरक्षित नीचे उतरी. 

Advertisement

थाना प्रभारी अंकित सिन्हा ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है और युवती की मंशा शादी की है, जबकि युवक पहले से विवाहित है. दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर वार्ता की जा रही है. अभी मामले की तकनीकी और कानूनी पड़ताल की जाएगी और आवश्यकतानुसार अधिकारी आगे की कार्रवाई करेंगे. 

यह भी पढे़ं-

भाई की साली से शादी की जिद, टावर पर चढ़ गया युवक... नीचे उतारने में प्रशासन परेशान

झारखंड: वरमाला के बाद दुल्हन हुई गायब, मंडप मे पूरी रात इंतजार करता रहा दूल्हा, बारातियों ने जमकर काटा हंगामा

Advertisement

Featured Video Of The Day
Rajdhani Express Fire: MP के Ratlam में राजधानी ट्रेन में लगी भयानक आग, दर फंसे थे यात्री फिर....