झारखंड: साथियों की मौत का बदला लेने की तैयारी में थे नक्सली, सुरक्षा बलों ने फेल किया प्लान

पारसनाथ के पहाडी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान में 64 बंडल कोडेक्स वायर की बरामदगी की गई. बताया गया कि सर्च अभियान लगातार चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
झारखंड: साथियों की मौत का बदला लेने की तैयारी में थे नक्सली

झारखंड के गिरिडीह में हाल के कुछेक वर्षों में नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. एक के बाद एक नक्सली मारे जा रहे हैं. कुछ महीने पूर्व हजारीबाग के भी नक्सलियों को मार गिराया गया था. लगातार अपने साथियों के मारे जाने से बचे हुए नक्सली बौखला गए हैं. इसी बौखलाहट में नक्सलियों ने सुरक्षा बल और पुलिस को टारगेट करने की योजना तैयार कर रहे हैं. ऐसी ही विध्वंसक तैयारी गिरिडीह में की गई थी. नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कोडेक्स (कॉर्डटेक्स) वायर को जमाकर रखा गया था.

64 बंडल कोडेक्स वायर बरामद

हालांकि इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनीलदत्त तिवारी को मिल गई. एसपी और कमांडेट ने इस गंभीरता से लेते हुए सर्च टीम का गठन किया. गिरिडीह एएसपी अभियान सुरजीत के साथ सीआरपीएफ 154 बटालियन के डिप्टी कमांडेन्ट  अमित कुमार झा और खुखरा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की गई.

टीम द्वारा पारसनाथ के पहाडी क्षेत्र कानीडीह चतरो जोकाई नाला के पास संयुक्त रुप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जोकाई नाला के पास से 64 बंडल कोडेक्स वायर की बरामदगी की गई. गिरिडीह के एएसपी अभियान सुरजीत कुमार ने बताया कि कि नक्सलियों की मंशा सही नहीं थी.

अभी भी चल रहा सर्च ऑपरेशन

गलत इरादे से तार को एक जगह छिपाकर रखा गया था. जिले के पुलिस कप्तान डॉ बिमल कुमार और सीआरपीएफ कमांडेट सुनीलदत्त तिवारी को मिली सूचना पर सर्च अभियान चलाया गया और यह सफलता मिली है. बताया गया कि सर्च अभियान लगातार चल रहा है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

Jharkhand News: खतरनाक हैं झारखंड में मिल रहे 'दूसरे विश्वयुद्ध' के जमाने के बम, देखिए कैसे फिर हुआ धमाका

झारखंड: क्यों अहम है मेजर उर्फ सैफी की दुबई में गिरफ्तारी, कैसे बना धनबाद गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran पर Trump का बड़ा ऐलान! एकतरफा बढ़ा सीजफायर | US Iran Conflict News