झारखंड के गिरिडीह में रिश्वत लेते रंगेहाथ JE गिरफ्तार, ACB की टीम ने गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया

एसीबी की कार्रवाई के बाद आरोपी को ले जाने के दौरान हंगामा हो गया. विहिप के प्रखंड अध्यक्ष और एसीबी की टीम के बीच कहासुनी हो गई. इस दौरान सड़क जाम हुआ तो मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
झारखंड के गिरिडीह में रिश्वत लेते रंगेहाथ JE गिरफ्तार

झारखंड के गिरिडीह में एक जेई रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है. जानकारी के अनुसार, यह मामला गिरिडीह जिले के राजधनवार प्रखंड से जुड़ा है. रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर आरोपी अभियंता जमीन पर बैठ गया और वहां से जाने को तैयार नहीं था. हालांकि बाद एसीबी की टीम ने सख्ती दिखाते हुए उसे जबरदस्ती वाहन में बैठाया. इस दौरान विहिप के प्रखंड अध्यक्ष और एसीबी की टीम के साथ कहासुनी भी हुई. सड़क जाम हुआ तो मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गई.

रिश्वत मांगने की एसीबी को मिली थी शिकायत

एसीबी के मुताबिक, VB-G RAM G योजना (पहले मनरेगा) में राजधनवार में कनीय अभिंता (Junior Engineer) के पद पर तैनात अंकुश कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. अंकुश की गिरफ्तारी धनवार थाना इलाके के गांधी चौक के समीप एक दुकान से हुई. अंकुश योजना के लिए लगातार रिश्वत ले रहा था. इसको लेकर एसीबी में शिकायत भी की गई थी.

शिकायत का सत्यापने करने के लिए एक दिन पहले एसीबी की टीम धनवार पहुंची. यहां शिकायत का सत्यापन किया गया. शिकायत सही मिली. ऐसे में शनिवार को योजना तैयार की गई. तय योजना के तहत एसीबी की टीम फिर से धनवार पहुंच गई. यहां शिकायतकर्ता महेश कुमार को केमिकल लगे नोट दिए गए. महेश ने जैसे ही केमिकल लगा नोट जेई अंकुश को दिया. वैसे ही मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. एसीबी के डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

विहिप के प्रखंड अध्यक्ष और एसीबी टीम से कहासुनी

इधर इस कार्रवाई के बाद आरोपी को ले जाने के दौरान हंगामा हो गया. यहां विहिप के प्रखंड अध्यक्ष राजेश यादव और एसीबी की टीम के बीच कहासुनी हो गई. इस दौरान सड़क जाम हुआ तो मामला धक्का मुक्की तक पहुंच गई. राजेश यादव का कहना है कि हाल में ही फर्जी जीएसटी टीम ने एक स्वर्ण कारीगर को लूट लिया था. आज जब जेई अंकुश को पकड़ा गया तो उस वक्त लोकल थाना की पुलिस नहीं थी. मैंने इसका विरोध किया और कहा कि आपलोग एसीबी से हैं तो लोकल थाना चलिए, फिर जेई को जहां ले जाना है ले जाइये. इसी सवाल पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. (अमर सिन्हा की रिपोर्ट)

Advertisement

यह भी पढे़ं-

झारखंड: एक्शन मोड में धनबाद पुलिस, गैंगस्टर प्रिंस खान के घर चिपका इस्तेहार, कोर्ट में पेश होने का अल्टीमेटम

कांस्टेबल ने लाखों की ठगी को दिया अंजाम, थाने में जब्त गाड़ियों का कम दाम में किया सौदा, ऐंठ ली मोटी रकम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 Exit Poll: स्ट्रॉन्ग रूम खुला, सियासत निकली! | Mamata Banerjee | NDTV India