झारखंड के गुमला में हाथी के हमले में पांच महीने की बच्ची की मौत

करंज थाना प्रभारी करण टुडू ने कहा, 'सोमवार रात एक जंगली हाथी के हमले में पांच महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां सुषमा उरांव घायल हो गईं.' व

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुमला जिले के पतराटोली गांव में जंगली हाथी ने एक घर की मिट्टी की दीवार गिरा दी, जिससे बच्ची की मौत हुई.
  • पांच महीने की आदिवासी बच्ची की मौत के साथ उसकी मां सुषमा उरांव इस घटना में घायल हो गईं, जैसा पुलिस ने बताया.
  • वन विभाग की टीम ने घटना के बाद तुरंत राहत स्वरूप मृतक परिवार को 25 हजार रुपये दिए और मुआवजा प्रक्रिया शुरू की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

झारखंड के गुमला जिले में एक जंगली हाथी ने एक घर की दीवार गिरा दी जिससे पांच महीने की एक आदिवासी बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात सरगांव पंचायत के अंतर्गत पतराटोली गांव में हुई. उन्होंने बताया कि एक जंगली हाथी ने चंदन उरांव के घर की मिट्टी की दीवार को धक्का दे दिया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई.

करंज थाना प्रभारी करण टुडू ने कहा, 'सोमवार रात एक जंगली हाथी के हमले में पांच महीने की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां सुषमा उरांव घायल हो गईं.' वन अधिकारी शेखर सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'घटना के तुरंत बाद वन विभाग की एक टीम गांव पहुंची और मृतका के परिवार को तत्काल राहत के रूप में 25,000 रुपये दिए. आधिकारिक प्रक्रियाओं के बाद, परिवार को पूरी मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी.' उन्होंने कहा कि रांची-लापुंग की ओर से एक जंगली हाथी इलाके में आया था. वन अधिकारी हाथी पर नजर रख रहे हैं.

झारखंड सरकार हाथी के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में राज्य में मानव-हाथी संघर्ष के कारण बढ़ती मौतों पर चिंता व्यक्त की थी और अधिकारियों को एक ऐसी प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया था जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जानवरों के हमले में किसी भी व्यक्ति की जान न जाए.

ये भी पढें :   चीन का वो खतरनाक प्लान, जो 5 साल में उसे बना देगा 'सुपरपावर'... बिना गोली चलाए ही रुक जाएगा अमेरिका का F-35!

Advertisement
Featured Video Of The Day
खत्म होने की कगार पर दार्जिलिंग की 'धिमाल' जनजाति | Dhimal Tribe | Ground Report