'I am Sorry Dimpi' के पोस्टरों से पटा BSS वुमेन कॉलेज का गेट, हटाने पर गार्ड को दी गई धमकी

Lover Pastes Sorry Posters On College Gate: इस हरकत के बाद कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, जिसके चलते प्रिंसिपल ने डीसी से गुहार लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धनबाद में आशिक का 'पोस्टर वाला प्यार': प्रेमिका को मनाने के लिए महिला कॉलेज को बना दिया 'माफीनामा बोर्ड'.
NDTV Reporter

Jharkhand News: धनबाद के मशहूर बीएसएस महिला कॉलेज (BSS Women's College) में गुरुवार सुबह छात्राओं और टीचरों को एक अजीब नजारा देखने को मिला. कॉलेज के मुख्य गेट और दीवारों पर हर तरफ सफेद रंग के पोस्टर चिपके हुए थे. इन पोस्टरों पर किसी फिल्म की तरह लिखा था- 'I am Sorry DIMPI'. किसी मनचले ने अपनी प्रेमिका डिम्पी को मनाने के लिए कॉलेज की दीवारों को ही 'नोटिस बोर्ड' बना दिया.

गार्ड को दी धमकी, प्रिंसिपल के आने पर भागा

यह मामला सिर्फ पोस्टर चिपकाने तक ही नहीं रुका. जब कॉलेज के चपरासी और गार्ड ने इन पोस्टरों को दीवार से हटाना शुरू किया, तो वहां मौजूद एक युवक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. उसने स्टाफ को डराया कि वह पोस्टर न हटाए. जब कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. करुणा सिंह खुद मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी युवक वहां से भाग निकला. इसके बाद सभी विवादित पोस्टरों को फाड़कर फेंक दिया गया.

पोस्टर में क्या लिखा था?

आशिक ने पोस्टर के जरिए अपनी प्रेमिका से माफी मांगते हुए लिखा था:- 'I am SORRY DIMPI, मुझसे गलती हो गई, प्लीज मुझे माफ कर दो. मैं आगे से ध्यान रखूंगा कि ऐसा फिर न हो. तुम मेरे लिए बहुत IMPORTANT हो.' पोस्टरों पर दिल के निशान भी बने हुए थे, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

सुरक्षा को लेकर चिंता में प्रशासन

चूंकि यह एक महिला कॉलेज है, इसलिए इस तरह की हरकत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. प्रिंसिपल डॉ. करुणा सिंह ने धनबाद के डीसी (DC) और पुलिस से मांग की है कि ऐसे मनचलों पर सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि आज पोस्टर लगे हैं, कल कोई और बड़ी घटना हो सकती है. कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और उस 'आशिक' की तलाश में जुट गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- रिटायर्ड दारोगा की सैलरी अपनी पत्नी को भेजता रहा लेखपाल, 25 महीने में किया 4.29 करोड़ का घोटाला

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Election 2026 Exit Poll | बंगाल में किसकी सरकार?Bharat Ki Baat Batata Hoon