धनबाद: लगातार बारिश से धंसे कई घर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत

धनबाद के जिस इलाके में यह हादसा हुआ है, वह भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कोल माइंस जोन के अंतर्गत आता है. लोगो का मानना है कि खनन के दौरान गलत तरीके से खोदे गए मुहानों को खुला छोड़ना आज हादसे का कारण बन गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धनबाद: एक परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत

झारखंड के धनबाद में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके को त्राहिमाम कर दिया. सोनारडीह ओपी के टांडाबारी बस्ती में भयंकर भूस्खलन से कई घर धराशायी हो गए, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान मोनू उरांव, उनकी बेटी गीता और परिजन सरिता देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि यह पूरा क्षेत्र कोल माइंस जोन में आता है. बीसीसीएल की लापरवाही से मुहाने खुले छोड़ दिए गए थे, जो आज हादसे का कारण बन गए. 

कोल इंडिया प्रबंधन को ठहराया दोषी

घटना के काफी देर बाद तक मौके पर राहत बचाव कार्य नहीं शुरू हो सका. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कोल इंडिया प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए राजगंज-महुदा मुख्य मार्ग जाम कर दिया. वाहनों की लंबी कतारें लगीं और पूरा इलाका दहशत में डूबा हुआ है. घटना की सूचना पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा और सुरक्षा की मांग तेज कर दी. बचाव कार्य जारी है, मगर बारिश बाधा बन रही.

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
Photo Credit: NDTV

कोल माइंस जोन में आता है इलाका

यह क्षेत्र भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के कोल माइंस जोन के अंतर्गत आता है. लोगो का मानना है कि खनन के दौरान गलत तरीके से खोदे गए मुहानों को खुला छोड़ना और लगातार बारिश ने भूमि को अस्थिर कर दिया, जिससे यह घटना हुई है. स्थानीय निवासियों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

यह भी पढे़ं-

झारखंड के गढ़वा में जंगली हाथियों का आतंक, 24 घंटे में 2 लोगों को हाथी ने कुचला; दोनों की मौत

Advertisement

झारखंड: 7 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, अप्रैल के पहले दिन बदलेगा मौसम

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे Donald Trump? | Iran War