"मैं थोड़ी देर में आता हूं" कहकर घर से निकला डॉक्टर, फिर झाड़ियों में मिला शव

चतरा में पशु चिकित्सक जोगेंद्र यादव की निर्मम हत्या कर दी गई. डॉक्टर का शव झाड़ियों में मिला है. मौके से बाइक और मोबाइल भी बरामद हुआ है. पढ़िए सूर्यकांत कमल की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के चतरा जिले में सनसनीखेज हत्या का एक मामला सामने आया है. बहराकोचवा गांव निवासी पशु चिकित्सक जोगेंद्र यादव का शव शुक्रवार सुबह झाड़ियों में बरामद किया गया. शव पर गहरे जख्म के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, डॉ. जोगेंद्र यादव शुक्रवार शाम करीब 6 बजे घर पहुंचे थे. उन्होंने सब्जी देते हुए कहा था कि खाना बनाइए और वो थोड़ी देर में लौट आएंगे. इसके बाद वे वापस नहीं लौटे. रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई.

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह महुआ चुनने जंगल गए ग्रामीणों ने सदर थाना क्षेत्र के तपेज-रमना मुख्य सड़क के पास स्थित झाड़ियों में शव देखा और सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. मौके से मृतक का मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया गया है. 

डॉग स्क्वाड की टीम सर्च में जुटी 

पुलिस ने हजारीबाग से डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई है और मृतक के मोबाइल की भी जांच शुरू कर दी है. शव पर कई गंभीर जख्म के निशान हैं. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप और पूर्व मुखिया कुमार विवेक भी मौके पर पहुंचे. सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह और एसडीपीओ संदीप सुमन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस आशंका जता रही है कि डॉक्टर की कहीं और हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका गया है.

यह भी पढ़ेंः 58 साल की उम्र में TET एग्जाम देने का फरमान…20 लाख सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर खतरा

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail |Iran Israel War: ईरान ने F-15 E मार गिराया?Bharat Ki Baat Batata Hoon|Iran Attack On US