जम्मू के R S Pura ऑब्जर्वेशन होम से तीन बंदी फरार, दो पाकिस्तानी शामिल

जम्मू के R S Pura स्थित ऑब्जर्वेशन होम में बड़ी सुरक्षा चूक हुई, जहां तीन बंदी, जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं. ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर पिस्टल से हमला कर फरार हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एआई जेनरेटेड इमेज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जम्मू के R S Pura ऑब्जर्वेशन होम में 3 बंदी पिस्टल से हमला कर शाम को फरार हो गए
  • फरार बंदियों में 2 पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सनाउल्लाह और अहसान अनवर, भारतीय शख्स भी शामिल
  • बंदियों ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल के बट से हमला किया, दोनों पुलिसकर्मी घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू:

जम्मू के R S Pura स्थित ऑब्जर्वेशन होम में शनिवार शाम बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई, जब तीन बंदी, जिनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं. पिस्टल से हमला कर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक ये घटना शाम 5:15 बजे हुई, जब बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों पर पिस्टल के बट से वार किया और मौके से भाग निकले. इससे पहले इनमें से एक बंदी के पिस्टल लोड करने और फायरिंग की कोशिश करते हुए होने का CCTV फुटेज भी पुलिस ने बरामद किया, जिससे सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

फरार बंदियों की पहचान

फरार बंदियों की पहचान मोहम्मद सनाउल्लाह (पाकिस्तानी), अहसान अनवर (पाकिस्तानी) और करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा (दबलहर, R S Pura) के रूप में हुई है. तीनों विभिन्न मामलों में Observation Home में बंद थे. अहसान अनवर को FIR 148/2019 (Foreigners Act), मोहम्मद सनाउल्लाह को FIR 585/2021 (Emco Act) और करणजीत सिंह को FIR 44/2024 (Attempt to Murder, Arms Act) के तहत रखा गया था. हमले में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें : J&K घूमने वाले टूरिस्टों के लिए खुशखबरी, पहलगाम हमले के बाद बंद ट्यूलिप गार्डन समेत ये 14 पर्यटक स्थल फिर खुले

पुलिस विभाग बैकफुट पर

इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस विभाग बैकफुट पर आ गया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि बंदियों को Observation Home के अंदर पिस्टल कैसे मिली और किसने पहुंचाई.फरार तीनों बंदियों की तलाश के लिए पुलिस ने स्पेशल टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पूरे क्षेत्र में नाके लगाए गए, एंट्री‑एग्ज़िट पॉइंट सील कर दिए गए और वाहनों की गहन चेकिंग जारी है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि फरार बंदियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं.

पहले भी हो चुके भागने के प्रयास

सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बंदियों के फरार होने के पीछे क्या कारण था. जांच दायरा इस बात तक भी बढ़ाया जा रहा है कि कहीं Observation Home के अंदर से किसी ने बंदियों को मदद तो नहीं की. इस घटना ने जेल और Observation Home की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाए हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों द्वारा जम्मू के हाई‑सिक्योरिटी कोटबलवाल जेल से भागने के प्रयास हो चुके हैं, जिनमें मसूद अजहर का सुरंग बनाकर भागने का प्रयास भी शामिल है. यह नया मामला सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक और बड़ी चुनौती लेकर आया है.

Featured Video Of The Day
Rajpal Yadav Bail News: राजपाल यादव को मिली जमानत, इतने करोड़ रुपये करने पड़े जमा | Syed Suhail