Bhaderwah Valley Snowfall: जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत भद्रवाह घाटी एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हो उठी है. हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी के बाद यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. जिसे लेकर यहां काम करने वाले लोगों के चेहरे खिल गए है. घाटी के डोडा जिले में भद्रवाह में विशेष रूप से बनी-बसोहली-पठानकोट अंतरराज्यीय सड़क पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'गुल डंडा' इस समय सफेद बर्फ की चादर से ढका हुआ है और पूरे देश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है. यह अपनी हरी-भरी वादियों और ऊंचे पहाड़ी घास के मैदानों के लिए जाना जाता है, जो फिलहाल इस वक्त बर्फ से ढके रहने के कारण पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है.
अप्रैल में दिखा सर्दियों का नजारा
हैरानी की बात यह है कि जब देश के बाकी हिस्सों में गर्मी दस्तक दे रही है, तब डोडा जिले की इस भद्रवाह घाटी में लोग पहुंच कर सर्दियों और बर्फ का आनंद ले रहे हैं. वही गुल डंडा का नजारा भी भद्रवाह घाटी के जैसा ही है. यहां भी बर्फ से ढके मैदान पर्यटकों को अपनी ओर खीचने में सफल हो रहे है. यहां के बर्फ से ढके घास के मैदान और मनमोहक दृश्य यात्रियों को गर्मियों में सर्दियों का ठंडा सूकून दे रहे है. तस्वीरों में यहां का नजारा देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो कुदरत ने अप्रैल के महीने में ही सर्दियों की वापसी करा दी हो.
ताजा बर्फबारी का मजा ले रहे है पर्यटक
Photo Credit: NDTV
देश के कोने-कोने से पहुंच रहे पर्यटक
भले ही देश के विभिन्न राज्यों में छुट्टियां खत्म हो रही है. इसके बावजूद उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद जैसे दूर-दराज के शहरों से बड़ी संख्या में पर्यटक इस बर्फीले माहौल का लुत्फ उठाने भद्रवाह पहुंच रहे हैं.पर्यटकों का कहना है कि घाटी की सुंदरता और ताजा बर्फबारी ने उनकी यात्रा को यादगार बना दिया है.
पहली बार बर्फ देखकर खिले चेहरे
गुल डंडा में सैलानियों को बर्फ के साथ खेलते, तस्वीरें खिंचवाते और अपने परिवार व दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताते देखा गया. कई यात्रियों के लिए यह उनके लिए सबसे बेहतरीन अनुभव जब उन्होंने पहली बार अपनी आंखों के सामने असली बर्फ देखी. ऐसा ही गुल डंडा में आने वाले एक सैलानी ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला अनुभव है जब उन्होंने बर्फ के साथ इस तरह से खेला है. अप्रैल के महीने में ऐसा अद्भुत नज़ारा देखना किसी सपने जैसा है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीरः हंदवाड़ा में कारोबारी के घर पर NIA का छापा, लाल किले के पास हुए धमाके से कनेक्शन का शक














