शादी से किया इंकार तो सिरफिरे ने नाइट क्लब में घुसकर युवती को पेट में मारी गोली

20 दिसम्बर को गुरुग्राम के थाना सेक्टर 29 में सूचना मिली कि एक लड़की घायल अवस्था मे मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, जहा डाक्टरों ने युवती को अनफिट फार स्टेटमेंट बताया. वहीं, युवती के पति ने पुलिस को शिकायत दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुरुग्राम में 25 वर्षीय विवाहित महिला कल्पना को शादी के लिए मना करने पर दोस्त ने पेट में गोली मार दी थी.
  • घटना के बाद घायल कल्पना को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई गई.
  • पुलिस ने तुषार और शुभम नामक दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बडौत से गिरफ्तार कर लिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

6 महीने पहले बने दोस्त को शादी के लिए इनकार करना 25 वर्षीय विवाहित युवती को उस समय महंगा पड़ गया, जब दोस्त ने उसके पेट मे गोली मार दी और फरार हो गया. युवती को घायलावस्था में गुरुग्राम के निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया. युवती की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे धकेल दिया है. वारदात 20 दिसम्बर की है.

पुलिस ने बताया कि 20 दिसम्बर को गुरुग्राम के थाना सेक्टर 29 में सूचना मिली कि एक लड़की घायल अवस्था मे मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची, जहा डाक्टरों ने युवती को अनफिट फार स्टेटमेंट बताया. वहीं, युवती के पति ने पुलिस को शिकायत दी.

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पति ने बताया कि पीड़िता कल्पना नजफगढ़ दिल्ली की रहने वाली है और गुरुग्राम के एक क्लब में नोकरी करती है. वारदात वाले दिन वह क्लब गई थी. रात एक बजे उसकी पत्नी कल्पना का फोन आया. कल्पना ने उसे बताया कि तुषार ने उसे गोली मार दी है. उसे गुरुग्राम के मैक्स हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है. करीब एक महीने पहले भी तुषार हमारे घर आया था और झगड़ा करके गया था, जिसकी रंजिश रखते हुए उसने कल्पना के पेट में गोली मारकर जानलेवा हमला किया है. शिकायत पर पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर 29 में केस दर्ज किया गया.

दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बडौत से काबू किया, जिनकी पहचान  तुषार उर्फ जोंटी (उम्र-25 वर्ष) व शुभम उर्फ जॉनी (उम्र-24 वर्ष) निवासी संगम विहार दिल्ली के रूप में हुई. आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि तुषार दिल्ली में किसी निजी कम्पनी में कार्य करता है. तुषार की पीड़ित कल्पना से लगभग 6 महीने पहले दोस्ती हुई थी. तुषार कल्पना से शादी करना चाहता था और पीड़ित कल्पना बार-बार शादी करने से मना कर रही थी, जिसके चलते तुषार ने पहले भी पीड़िता के घर पर गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया था.

Advertisement

20 दिसम्बर की रात को तुषार अपने साथी शुभम के साथ आया और क्लब में बैठी कल्पना से शादी करने के लिए पूछा. जब कल्पना ने मना किया तो तुषार ने जान लेने को नीयत से कल्पना को पिस्टल से गोली मार दी और वहां से बागपत उत्तर प्रदेश भाग गया. पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections Breaking News: फालता में कल पुनर्मतदान नहीं | Mamata Banerjee | Exit Poll Results