दिल्ली से प्रयागराज तक का सफर होगा आसान, जुड़ेंगे गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे, हरियाणा-पंजाब तक कनेक्टिविटी

Yamuna-Ganga Expressway Link: यूपी सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. यह दिल्ली-NCR, जेवर एयरपोर्ट और पूर्वी यूपी के बीच सफर आसान बनाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UP का मेगा एक्सप्रेसवे प्लान, यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने की तैयारी
NDTV

यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है. यहां गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ और यमुना एक्सप्रेसवे जैसे हाईस्पीड एक्सप्रेसवे पर रोजाना लाखों वाहन रफ्तार भर रहे हैं. सरकार इन एक्सप्रेसवे को भी आपस में जोड़ रही है, ताकि कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके. यूपी सरकार गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक कॉरिडोर बना रही है. इस लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है. इस प्रोजेक्ट पर 8500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे. इसके बनने के बाद पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी. इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जरूरी बातें यहां जानिए.

कैसे जुड़ेंगे यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे?

यह लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 यानी प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास से शुरू होकर बुलंदशहर के स्याना के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. प्रोजेक्ट को शुरुआती तौर पर 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के रूप में डेवलेप किया जाएगा, जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा.

दिल्ली-NCR से पूर्वी यूपी का सफर होगा आसान

एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से आने वाले वाहन सीधे यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे. इससे मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, शाहजहांपुर, हरदोई और प्रयागराज समेत पूर्वी यूपी के कई शहरों तक यात्रा आसान और तेज हो जाएगी.

जेवर एयरपोर्ट को मिलेगा बड़ा फायदा

इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) को मिलेगा. गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़े जिलों के लोगों को एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे यात्रियों के साथ-साथ कारोबार और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी फायदा होगा.

Advertisement

56 गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे

प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे कुल 56 गांवों से होकर गुजरेगा. इससे यूपी के बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नजर को सीधा फायदा होगा. जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजरेगा उसमें 8 गांव गौतम बुद्ध नगर और 48 गांव बुलंदशहर जिले के होंगे. एक्सप्रेसवे के लिए  भूमि अधिग्रहण का काम जारी है. यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अधिकांश जमीन का अधिग्रहण हो चुका है, जबकि कुछ हिस्सों में प्रक्रिया जारी है.

दो फेज में बनेदा एक्सप्रेसवे

यह लिंक एक्सप्रेसवे दो फेज में तैयार किया जाएगा. 

  • फेज-1: ग्रेटर नोएडा के भाईपुर ब्राह्मणन से बिचौला तक लगभग 24 किमी
  • फेज-2: स्याना क्षेत्र के बिचौला से बहनपुर तक लगभग 50 किमी

इस प्रोजेक्ट में 7 अंडरपास, 11 छोटे पुल, 3 बड़े पुल, 2 अतिरिक्त अंडरपास, 1 फ्लाईओवर और 4 रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 3 घंटे में बीकानेर से कोटपुतली, राजस्थान के 10 शहरों को जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली-NCR तक कनेक्टिविटी

Featured Video Of The Day
1 लाख नई भर्ती, सैलरी में बढ़ोतरी...यूपी वालों को मिलेगा तोहफा?

Topics mentioned in this article
Yamuna Express Way
Ganga Express Way
Ganga Yamuna Sangam
NHAI