बॉयफ्रेंड के साथ भागने के बजाए मंगेतर को मार क्यों दिया? सिया ने पूछताछ में खुद बताया

यदि किसी को किसी के साथ नहीं रहना तो उसकी हत्या से बेहतर है कि दूर हो जाए. लेकिन फिर भी भरोसे की हत्या करने वाली ऐसी घटनाएं सामने आ ही जाती है. अभी पुणे के कारोबारी केतन की हत्या का मामला लगातार चर्चाओं के केंद्र में है. अब पुलिस की पूछताछ में उसकी मंगेतर सिया ने खुद हत्या की वजह बताई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शादी नहीं करनी थी तो भाग क्यों नहीं गई? केतन की हत्या को लेकर भी लोग यह सवाल उठा रहे हैं.
  • केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसकी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस पूछताछ में कारण बताया है.
  • हालांकि पूछताछ में सिया और चेतन दोनों हत्या की साजिश का आरोप एक-दूसरे पर लगा रहे हैं.
पुणे:

शादी नहीं करनी थी तो भाग क्यों नहीं गई, मार क्यों दिया? पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया गोयल को लेकर यह सवाल कई लोगों की जेहन में उठ रहा है. ऐसा ही कुछ तब भी हुआ था कि जब सोनम ने शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की हत्या की थी. मेरठ के नीले ड्रम वाले सौरव राजपूत मर्डर केस में भी इसी तरह के सवाल उठे थे. इन 3 चर्चित घटनाओं के अलावा इस तरह के और भी मामलों में यह सवाल सहज ही उठता है. मंगेतर हो, प्रेमिका हो या पत्नी हो... यदि किसी को किसी के साथ नहीं रहना है, तो साफ-साफ अलग हो जाए. किसी की हत्या क्यों करना?

भरोसे की हत्या के पीछे क्या मानसिकता?

यदि किसी को किसी के साथ नहीं रहना तो उसकी हत्या से बेहतर है कि दूर हो जाए. लेकिन फिर भी भरोसे की हत्या करने वाली ऐसी घटनाएं सामने आ ही जाती है. और यह कहानी केवल महिलाओं द्वारा प्रेमी या पति की हत्या तक सीमित नहीं है. पुरुषों द्वारा पत्नी या प्रेमिकाओं की हत्या की भी कई कहानियां सामने आती रही हैं. लेकिन ज्यादा चर्चा महिलाओं द्वारा उठाए गए खौफनाक कदमों की होती है. 

अभी पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या को लेकर भी पूरे देश में लोग ऐसे ही सवालों पर चर्चा कर रहे हैं. केतन करोड़ों की संपत्ति का मालिक था, हैंडशम था, उसकी सिया के साथ जो कुछ पुराने वाीडियो सामने आए, उसमें वो बहुत केयरिंग भी नजर आ रहा था, लेकिन फिर सिया ने उसे प्रेमी चेतन के साथ मिलकर क्यों मार दिया?

Advertisement

चेतन के साथ रिलेशन में थी सिया, केतन से नहीं करना चाहती थी शादी

इस सवाल का जवाब सिया ने पुलिस की पूछताछ में दिया है. पुलिस सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है कि उसके अनुसार सिया ने कहा कि वो केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. वो केतन से सगाई तोड़ना चाहती थी. पूछताछ में सिया ने कुबूल किया है कि वह चेतन के साथ रिलेशनशिप में थी और उनसे केतन के साथ अपनी तय शादी को तोड़ना चाहती थी.

पूछताछ में सिया ने दावा किया है कि उसने केतन को शादी से इनकार कर दिया था, लेकिन वो शादी तोड़ने को तैयार नहीं था. सिया के मुताबिक, केतन ने कहा था, 'उसका परिवार बहुत रसूखदार है और वो भागकर भी इस शादी से नहीं बच पाएगी.'

Advertisement

सिया का यह इकबालिया बयान केतन की हत्या का एक ठोस आधार बनता है. शुरुआत में सिया और चेतन भागकर शादी करने वाले थे.लेकिन अपने परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और बदनामी के डर से सिया ऐन मौके पर पीछे हट गई थी. शादी तोड़ने का कोई और रास्ता न बचने के बाद, दोनों ने हत्या का खौफनाक रास्ता चुना.

चेतन का दावा- वह सिर्फ भागना चाहता था

दूसरी ओर चेतन ने दावा किया है कि वह सिर्फ भागना चाहता था, लेकिन सिया ने ही उस पर हत्या का दबाव डाला और मर्डर प्लॉट तैयार करवाया. इसके विपरीत, सिया ने सारा दोष चेतन पर डालते हुए जांचकर्ताओं से कहा है कि हत्या की साजिश पूरी तरह से चेतन के ही दिमाग की उपज थी.

पुलिस का दावा- दोनों आरोपी ब्लेम गेम खेल रहे 

पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी हत्या की साजिश के गंभीर आरोपों से बचने के लिए यह “ब्लेम गेम” खेल रहे हैं! 29 जून को दोनों की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है, इससे पहले पुलिस पुख्ता सबूतों की कड़ी जोड़ने में लगी है. पुलिस अधिकारियों की कोशिश यह साबित करने की है कि हत्या की इस वारदात में दोनों बराबर के भागीदार थे.

यह भी पढ़ें - सिया-चेतन से उतरा प्यार का बुखार, केतन मर्डर केस में एक-दूसरे को ठहरा रहे कसूरवार

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी को शराब घोटाले से जोड़ा! स्टूडियो में आर-पार के मूड में पैनलिस्ट
Topics mentioned in this article
Ketan Agarwal
Ketan Agarwal Murder Case
Siya Goyal
Siya Goyal And Ketan Agarwal
Siya Goyal Chetan Chaudhary