- CM सरमा ने कांग्रेस पर उनकी पत्नी के खिलाफ पाक सोशल मीडिया से लिए गए दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया
- CM सरमा ने कहा कि पाकिस्तान असम चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने CM सरमा की पत्नी पर विदेशी पासपोर्ट और दुबई में संपत्ति होने का आरोप
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्तियां होने का आरोप गढ़ा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने सीएम सरमा की पत्नी की या उनके परिवार की दुबई में संपत्ति होने, अमेरिकी कंपनियों या मुखौटा कंपनियों में संपत्ति होने का आरोप लगाया था.
पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरी पत्नी पर लगए गए आरोप चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए लगाए गए हैं, जो कानून के तहत दंडनीय है. बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ जो दस्तावेज इस्तेमाल किए, वे 'पाकिस्तानीज इन अजमान' नाम के एक सोशल मीडिया समूह से लिए गए थे और उनकी तस्वीर को किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के खोए हुए पासपोर्ट पर छेड़छाड़ कर लगाया गया था. उन्होंने कहा, "मुझे चिंता है कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद ली. यह कोई साधारण धोखाधड़ी का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ अपराध है."
सीएम सरमा ने दावा किया कि पाकिस्तान असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और वहां टेलीविजन पर कम से कम 11 ‘टॉक शो' का सामान्य मत यह था कि कांग्रेस पार्टी को जीतना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि पुलिस मामला दर्ज करेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी."
पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मदद क्यों ली?
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी के पास संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट हैं, दुबई में दो संपत्तियां हैं और उनकी पूंजी मुखौटा कंपनियों में लगी है. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "मेरा सवाल यह है कि आपने पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मदद क्यों ली? हमारे बारे में जो कुछ भी कहा गया है, हम कोर्ट जाएंगे, लेकिन मेरा आरोप है कि पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा है? हमें कांग्रेस के अंदर के सोर्स से पता चला कि ऐसा कुछ होने वाला है, तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई इतने नीचे क्यों गिर गए? और आप हमें पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते के बारे में क्यों नहीं बताते? पाकिस्तान हमारे चुनावों पर असर डालेगा, मैं आपको यह जुलाई से बता रहा हूं."
वीपी सिंह के बेटे को भी ऐसे ही फंसाया था
गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "असम में कांग्रेस खत्म हो चुकी है. कल 'सट्टा बाजार' का रेट देखिए यह आरोप लगाने के बाद NDA की सीटें 99 हो गईं. सुबह NDA की 94 थीं और रात तक 99 हो गईं. बस एक इशारा है, आज मेरी बैठक में ज़्यादा लोग होंगे. कांग्रेस ने वीपी सिंह के बेटे को भी ऐसे ही फंसाया था. 27 मार्च को मैंने असम में एक पत्रकार को मैसेज भेजा था कि कुछ होने वाला है. पुलिस तय करेगी कि पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना है या नहीं. यह देश के खिलाफ अपराध है. राहुल गांधी ने 'कथित' शब्द का इस्तेमाल किया. इसकी जिम्मेदारी पवन खेड़ा की है. हमने भारत सरकार को पहले ही बता दिया है. हमने पवन खेड़ा और दूसरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है."
ये भी पढ़े:- क्या है सीएम हेमंता की पत्नी का इजिप्ट पासपोर्ट का मामला? कांग्रेस के आरोप पर सुधांशु त्रिवेदी का दो टूक जवाब
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "27 मार्च को, मैंने असम में एक पत्रकार को मैसेज भेजा था कि कुछ होने वाला है. पुलिस तय करेगी कि पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना है या नहीं... यह देश के खिलाफ अपराध है. राहुल गांधी ने 'कथित' शब्द का इस्तेमाल किया. इसकी जिम्मेदारी पवन खेड़ा की है. हमने भारत सरकार को पहले ही बता दिया है. हमने पवन खेड़ा और दूसरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है."
गौरव गोगोई का पलटवार
असम कांग्रेस अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर कहा,"वह हज़ारों झूठ बोल सकते हैं. वह इतने लंबे समय से झूठ बोल रहे हैं. कांग्रेस पार्टी उनके परिवार की प्रॉपर्टी और विदेश में उनके परिवार के बिज़नेस के बारे में इन सभी झूठों का पर्दाफ़ाश करने जा रही है... सवाल साफ़ है क्या आपके परिवार के नाम पर दुबई में गोल्ड कार्ड है कि नहीं? क्या आपके परिवार की दुबई में प्रॉपर्टी है? तीसरा, क्या आपने अपने चुनावी हलफ़नामे में यह बताया था? उन्हें साफ़ तौर पर डिसक्वालिफ़ाई किया जाना चाहिए, ED केस फ़ाइल किया जाना चाहिए, और अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है, तो उनकी सभी गैर-कानूनी प्रॉपर्टी, गैर-कानूनी बिज़नेस, और गाय की तस्करी से लेकर कोयला माफ़िया तक हर चीज़ से उनके कनेक्शन, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी."
ये भी पढ़े:- असम में सत्ता की लड़ाई, पत्नियों पर आई....गोगोई के बाद अब हिमंता की पत्नी पर वार ; पूरी कहानी जानिए














