- पीड़ित परिवार ने मामले की गंभीर जांच और सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है
- केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि केतन को सिया के अफेयर का कोई शक नहीं था और परिवार को भी जानकारी नहीं थी
- विशाल अग्रवाल ने कहा कि अगर शादी तोड़नी होती तो वे रिश्ते को तुरंत खत्म कर देते.
पुणे के रियल एस्टेट कोराबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में अभी अपनी जांच कर रही है. उधर, पीड़ित परिवार इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है. इस घटना को लेकर NDTV ने मृतक केतन के पिता विशाल अग्रवाल से खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान विशाल अग्रवाल ने कहा कि हम इस मामले की गंभीरता के साथ जांच चाहते हैं. और इस मामले में जितने भी लोग शामिल हैं उन्हें फांसी की सजा देने की मांग करते हैं.
केतन की बहन के सवालों में फंस गई थी सिया
विशाल अग्रवाल ने NDTV से कहा कि केतन की बहन ने पहले शक जताया था. केतन की बॉडी जब ऊपर लाई गई तो उस समय मेरी बेटी सिया से सवाल कर रही थी, तो उस समय सिया ने कुछ भी नहीं जवाब दिया. जब उससे पूछा गया कि केतन इतने एज पर तो जाता नहीं था ऐकाएक कैसे चला गया तो सिया ने कुछ जवाब नहीं दिया.उन्होंने कहा कि सिया ने कभी ऐसा नहीं जताया कि वो केतन से शादी को लेकर खुश नहीं है. वह कई बार केतन के साथ डिनर पर गई थी. वह रोज मेरी वाइफ से भी बात करती थी. केतन की बहन से भी बात करती थी. उसने कभी कोई बात नहीं की थी कि उसके लाइफ में कोई और भी है. हमे बिल्कुल पता नहीं था इस बात का.
केतन को भी नहीं हुआ था कभी शक
केतन को भी कभी कोई शक नहीं था. उसने हमे कभी ऐसा कुछ नहीं बताया. उसे कभी कुछ पता नहीं था. ना उसको सिया के रिलेशन के बारे में पता नहीं था. हालांकि, केतन को कई बार ऐसा जरूर लगा कि सिया का फोन काफी वेटिंग में रहता है. केतन ने मुझे बताया था कि जब मैं सिया को क़ॉल करता था तो सिया का फोन वेटिंग में रहता था. लेकिन उसे कभी शक नहीं हुआ था. वो सिर्फ सिया से पूछा था तो उसने कहा था कि मेरे दोस्त है मैं उनसे बात करती हूं.
शादी तोड़ी जा सकती थी, हमारा बेटा क्यो मारा
विशाल अग्रवाल ने आगे कहा कि ये हमारे लिए शॉकिंग है कि उसने ऐसा क्यों किया. बात इतनी सी थी कि अगर उसका अफेयर था तो वो किसी को भी बता सकती थी. अगर बताना भी नहीं था तो वो उस लड़के फोन से उसके साथ सिर्फ अपनी फोटो हमे भेज देती तो हम एक सेकेंड में ही रिश्ता कैंसिल कर देते. लेकिन पता नहीं उसने क्यों किया. अब तो लग रहा है कि सिया पर उसकी मम्मी-डैडी, और बुआ का प्रेशर रहा होगा. ये रिश्ता रेणु नरेंद्र मित्तल ने कराया था. क्या पता उनका ही प्रेशर रहा हो जिस वजह से वो अपने अफेयर के बारे में किसी को नहीं बता रही थी.
पुलिस जांच में हर बात सामने आएगी
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता क्या पता उनका कोई प्लानिंग होगा. हमे तो अभी तक पता नहीं चला कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. पुलिस जांच में पता लगेगा अब. इस हादसे के बाद हमने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है. हादसे के बाद दूसरे दिन वो हमारे घर आए थे. हम तभी तक उनके संपर्क में थे उसके बाद हम उनके संपर्क में नहीं है.
जिस दिन हादसा हुआ उसी दिम हमे शक हुआ था
जिस दिन हादसा हुआ उस दिन से हमे शक हुआ. केतन की ऐसी आदत ही नही थी कि वो कहीं चोटी पर जाकर रुक जाए. हादसे के बाद से ही मेरी बेटी को शक हुआ था. हमे गड़बड़ का शक हुआ लेकिन ये शक कभी नहीं हुआ था कि उसकी हत्या हो गई थी. बाद में पता चला कि केतन का पासपोर्ट गुम हो गया लेकिन अब पता चल रहा है कि सिया ने ही केतन का पासपोर्ट फाड़ कर फेंक दिया था. 17 तारीख की रात 11 बजे तक केतन मेरे साथ था. मुझसे बात कर रहा था. सब कुछ नॉर्मल था.
आरोपियों को सजा दिलाने पर ही होगी संतुष्टि
विशाल अग्रवाल ने कहा कि मैं तो न्याय प्रणाली में विश्वास रखने वाला शख्स हूं. इस साजिश के पीछे जो भी शामिल हों उसका नाम बाहर निकालें और जो भी लोग शामिल हैं उनको फांसी की सजा दी जाए. शादी तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने मेरा बच्चा मार दिया. जब तक उनको सजा नहीं होती तब तक मैं संतुष्ट नहीं हो सकता है. मेरे बुढ़ापे का सहारा उन्होंने छीन लिया है.
यह भी पढ़ें: जिसके जन्मदिन के लिए बुक थे 5-स्टार होटल के 70 कमरे, उसी सिया ने मंगेतर केतन को 400 फीट नीचे खाई में धकेला