कौन हैं मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह, जो मालदीव में रेमंड के मालिक के साथ हुए हादसे के बाद से हैं लापता

मालदीव में हुए स्पीडबोट हादसे में लापता हुए हरि सिंह को भारतीय मोटरस्पोर्ट का बड़ा नाम माना जाता है. हरि सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले हरि सिंह हैं. उन्होंने 1990 में हिमालयन कार रैली से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो 5 बार भारतीय रैली चैंपियनशिप जीत चुके थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह और रेमंड के CMD गौतम सिंघानिया.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मालदीव में रेमंड के CMD गौतम सिंघानिया के साथ हुए स्पीडबोट हादसे में पांच लोग लापता हैं.
  • लापता होने वाले पांच लोगों में भारत के मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं जो चंडीगढ़ के रहने वाले हैं.
  • हरि सिंह ने भारतीय मोटरस्पोर्ट में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और पांच बार भारतीय रैली चैंपियनशिप भी जीती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

The Rally Legend Hari Singh: मालदीव में रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया के साथ हुए स्पीडबोट हादसे के बाद बाद से भारत के मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह लापता हैं. हरि सिंह भारतीय मोटरस्पोर्ट में बड़ा नाम है. उन्हें जिप्सी किंग भी कहा जाता है. मालूम हो कि 19 मार्च को मालदीव के वी फेलिधू तट पर रेमंड के सीएमडी गौतम सिंघानिया और उनके साथ सवार अन्य लोगों का स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गया था. बताया गया कि स्पीडबोट अचानक असंतुलित होकर समुद्र में पलट गई थी. हादसे के शिकार हुए स्पीडबोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 भारतीय, 1 ब्रिटिश और 1 रूसी नागरिक शामिल था.

इस हादसे में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय और विदेशी नागरिक शामिल हैं. लापता लोगों में देश के मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं. रेमंड के सीएमडी गौतम सिंघानिया का फिलहाल मुंबई में इलाज चल रहा है. वहीं इस हादसे में लापता अन्य लोगों का समंदर में तलाश किया जा रहा है.

चंडीगढ़ के रहने वाले हरि सिंह का मोटरस्पोर्ट में बड़ा नाम

मालदीव में हुए स्पीडबोट हादसे में लापता हुए हरि सिंह को भारतीय मोटरस्पोर्ट का बड़ा नाम माना जाता है. हरि सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले हरि सिंह हैं. उन्होंने 1990 में हिमालयन कार रैली से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो 5 बार भारतीय रैली चैंपियनशिप जीत चुके थे. इसके अलावा JK Tyre Motorsport के साथ-साथ Maruti Gypsy पर भी शानदार प्रदर्शन किया था. 

हरि सिंह के लिए की जा रही दुआ, रेस्क्यू पर नजरें

उन्होंने एशिया ज़ोन रैली चैंपियनशिप भी जीती और ASEAN व SAARC जैसे इंटरनेशनल इवेंट्स में भारत का नाम रोशन किया था. हरि सिंह के लापता होने की खबर से मोटरस्पोर्ट समुदाय में शोक और चिंता का माहौल है. उनके योगदान ने भारत में रैली रेसिंग को नई पहचान दिलाई है. फिलहाल सभी की नजरें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं. परिवार, फैंस और पूरा देश यही दुआ कर रहा है कि हरि सिंह सुरक्षित मिल जाएं. 

Advertisement

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

यह हादसा मालदीव के वी फेलिधू के पास शुक्रवार तड़के हुआ, जब पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट अचानक पलट गई. पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें ब्रिटेन और रूस की दो महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे. हादसे के दौरान एक रूसी महिला और चार भारतीय पुरुषों सहित कुल 5 लोग समंदर की लहरों में बह गए.

बाल-बाल बचे गौतम सिंघानिया, मुंबई में चल रहा इलाज

गौतम सिंघानिया को इस हादसे के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है. उनके प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल मुंबई में उनका इलाज चल रहा है. प्रवक्ता ने बयान में कहा, 'हम आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित दोस्तों की सलामती के लिए प्रार्थना करते हैं.'

यह भी पढ़ें - रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया हादसे में हुए घायल, मालदीव में फेलिधू के पास पलटी स्पीडबोट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura Controversy: मथुरा गोरक्षक हत्या मामले में Yogi का बड़ा एक्शन! | UP Latest News | UP Police