वोटर लिस्ट में पोलिंग कर्मियों के नाम गायब, बोले- 'नो वोट, नो ड्यूटी' के लगाए नारे, ट्रेनिंग का बहिष्कार

इस्लामपुर पॉलिटेक्निक में वोटिंग ट्रेनिंग के दौरान पोलिंग कर्मियों ने ‘नो वोट, नो ड्यूटी’ के नारे लगाकर प्रदर्शन किया. पढ़िए रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टीचर्स और पोलिंग कर्मचारियों ने नारेबाजी की.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर तैयारियों के बीच इस्लामपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को वोटिंग ट्रेनिंग के दौरान तनावपूर्ण माहौल बन गया. कई पोलिंग कर्मियों ने ट्रेनिंग में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया और साथ ही कहा कि वह ड्यूटी नहीं देंगे. इसके पीछे वजह वोटर लिस्ट में उनके नाम नहीं शामिल होने को बताया जा रहा है. इसके विरोध में उन्होंने नारेबाजी और विरोध भी जताया. कई टीचर्स और पोलिंग कर्मचारियों ने ‘नो वोट, नो ड्यूटी' के नारे लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

प्रोटेस्ट कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि कई पोलिंग कर्मियों के नाम अभी तक सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि उन्हें वोटिंग ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था. ऐसे में उन्होंने ट्रेनिंग में हिस्सा लेने से साफ इनकार कर दिया. प्रदर्शनकारी टीचर्स ने मांग की कि पहले उनके सभी नाम सप्लीमेंट लिस्ट में शामिल किए जाएं या फिर चुनाव आयोग का कोई जिम्मेदार अधिकारी लिखित भरोसा दे कि उनके नाम शामिल कर लिए जाएंगे.

पोलिंगकर्मी का चुनाव आयोग पर आरोप

उन्होंने साफ कहा कि जब तक यह भरोसा नहीं मिल जाता, वे वोटिंग ट्रेनिंग नहीं लेंगे. इस घटना से इस्लामपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित वोटिंग ट्रेनिंग सेंटर के सामने तनाव की स्थिति पैदा हो गई. कर्मचारियों ने चुनाव आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना वोटर लिस्ट में नाम शामिल किए उन्हें ड्यूटी पर लगाना अन्याय है.

यह भी पढ़ेंः ₹2,800 करोड़ सीधे हाथ में, नोएडा एयरपोर्ट से बरसेगा पैसा! हर साल 1 ट्रिलियन की आय और 50 लाख लोगों को काम

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Lok Sabha में Women Reservation Bill गिरने के बाद महिला सांसदों ने किया प्रदर्शन