पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान, कई बड़े चेहरे मैदान में

पार्टी ने मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, दार्जिलिंग से नोमान राय, रानाघाट दक्षिण से असीम कुमार बिस्वास, गायघाटा से सुभ्रत ठाकुर और एगरा से दिव्येंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है. दिव्येंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बीजेपी की दूसरी सूची में कई बड़े नाम शामिल
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय मंत्री रह चुके निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है
  • पार्टी ने 19 महिला उम्मीदवारों को जगह दी है जिनमें अभिनेत्री से नेता बनी रूपा गांगुली भी शामिल हैं
  • भाजपा ने पहली सूची में बदलाव करते हुए बिष्णुपुर सीट से विश्वजीत खान और जॉयपुर से बिस्वजीत महतो को टिकट दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. इस सूची में कुल 111 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें कई चर्चित और नए चेहरे शामिल हैं.पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रह चुके निसिथ प्रमाणिक को मथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. 40 वर्षीय प्रमाणिक पहले कूचबिहार लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं, लेकिन 2024 के आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.जारी सूची के अनुसार सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश कुमार को जगद्दल से टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा सीट से मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा शंकर अधिकारी को चोपड़ा, कौस्तव बागची को बैरकपुर, अरूप चौधरी को कामरहाटी और रेखा पात्रा को हिंगलगंज से उम्मीदवार बनाया गया है.

भाजपा की दूसरी सूची में 19 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है. अभिनेत्री से नेता बनी रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से टिकट मिला है, जबकि रेखा पात्रा हिंगलगंज से चुनाव लड़ेंगी. पात्रा इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनाव में बसीरहाट से भाजपा की उम्मीदवार रह चुकी हैं. पार्टी ने मयनागुड़ी से कौशिक रॉय, दार्जिलिंग से नोमान राय, रानाघाट दक्षिण से असीम कुमार बिस्वास, गायघाटा से सुभ्रत ठाकुर और एगरा से दिव्येंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है. दिव्येंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं.

वहीं टॉलीगंज से पापिया डे अधिकारी, एंटाली से प्रियंका टिबरेवाल, मणिकतला से तापस रॉय और पुरुलिया से सुदीप कुमार मुखर्जी को टिकट दिया गया है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में भी कुछ बदलाव किए हैं. बिष्णुपुर सीट से अब विश्वजीत खान को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि बिस्वजीत महतो जॉयपुर से चुनाव लड़ेंगे.

इस सूची के साथ भाजपा अब तक कुल 255 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. इससे पहले 16 मार्च को जारी पहली सूची में 144 नाम शामिल थे, जिसमें सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम — दो सीटों से उम्मीदवार बनाया गया था. भवानीपुर में उनका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होने की संभावना है. भाजपा की इस सूची को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी ने इस बार पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों और महिला उम्मीदवारों पर भी जोर दिया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि 2026 के चुनाव में भाजपा पूरी ताकत के साथ सत्ता हासिल करने की कोशिश में है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बंगाल: आरजीकर रेप पीड़िता की मां को चुनावी मैदान में उतारेगी BJP, दूसरी लिस्ट में पनिहाटी से मिलेगा टिकट

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी Vs सुवेंदु अधिकारी, जानें भवानीपुर क्‍यों बना सियासी रणक्षेत्र

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan की कंगाली का सबूत! बीच डिबेट बत्ती हो गई गुल! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article