'मैं उनकी मौत की दुआ करूंगा...', CM शुभेंदु अधिकारी को लेकर हुमायूं कबीर का विवादित बयान

हुमायूं के ऐसे बयान से बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है. इस विवादित बयान पर बंगाल के मंत्री तापस रॉय ने कहा कि उनका इलाज होना चाहिए. ऐसा बयान पॉलिटिकल नहीं होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोलकाता:

आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष और नाओदा विधानसभा सीट से विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर विवादित बयान दिया है. हुमायूं कबीर ने शुभेंदु अधिकारी की मौत की कामना कर दी. उन्होंने पत्रकारों के सामने कहा कि मैं शुक्रवार को नमाज पढ़ूंगा और ऊपर वाले से कहूंगा कि उनके ऊपर जाने की टिकट जल्द से जल्द कंफर्म करें.

हुमायूं कबीर ने पूछा कि कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में शरद पवार के भतीजे और उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार की अचानक कैसे मौत हो गई? कांग्रेस से छत्तीसगढ़ के एक मुख्यमंत्री थे और उनकी मौत कैसे हुई? माधव राव सिंधिया की मौत कैसे हुई? इंदिरा गांधी को कैसे जाना पड़ा? राजीव गांधी को कैसे जाना पड़ा? सब ऊपर वाला का खेल है.

हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी को लेकर कहा कि उनका भी घमंड टूटेगा, वह भी जाएंगे और उन्हें इसी तरह इस दुनिया से जाना होगा. इसके बाद भी अगर उनका घमंड कम नहीं हुआ, तो गुनाह बाप को भी नहीं बख्शता. अल्लाह इस तरह झूठ बोलने वालों को सजा देता है.

हुमायूं के ऐसे बयान से बंगाल की राजनीति में हलचल मच गई है. इस विवादित बयान पर बंगाल के मंत्री तापस रॉय ने कहा कि उनका इलाज होना चाहिए. ऐसा बयान पॉलिटिकल नहीं होता है. वहीं बंगाल के एक और मंत्री शंकर घोष ने कहा कि उनके बयान को महत्व नहीं देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: बंगाल उपचुनाव: क्या बिखरा हुआ विपक्ष मुस्लिम वोट को BJP के खिलाफ एकजुट रख पाएगा?

Featured Video Of The Day
युद्ध का नतीजा बदलती हैं कौन सी तीन चीजें... NDTV डिफेंस समिट में आर्मी चीफ धीरज सेठ ने बताया

Topics mentioned in this article
West Bengal CM Suvendu Adhikari
Suvendu Adhikari Bengal CM
Humayun Kabir AJUP
Humayun Kabir Controversy