West Bengal Assembly Elections 2026: बस कुछ दिनों बाद बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. जिसके लिए इन दिनों राज्य में चुनाव प्रचार का माहौल गरम है. हर जगह से चुनावी शोर चर्चा में है. इस बीच एनडीटीवी की टीम बंगाल चुनाव की नब्ज टटोलने की कोशिश में जुटी है. इसी कोशिश के तहत हावड़ा में गंगा नदी पर चलती बोट पर एनडीटीवी ने चाय स्टॉप नामक एक खास शो में राज्य में वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों से बातचीत की. इस बातचीत में बंगाल चुनाव से जुड़ी कई रोचक जानकारियां, फैक्टर और तथ्य सामने आए.
लेकिन विशेषज्ञों की इस चर्चा में एक बार बंगाल चुनाव क्रिकेट के रंग में भी नजर आया. दरअसल इस चर्चा के दौरान जानकारों ने बंगाल के इस बार के चुनाव की तुलना भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच से की.
पहले भारत-बांग्लादेश मैच जैसा होता था बंगाल चुनाव
NDTV चाय स्टॉप शो में बंगाल चुनाव की बात करते हुए एक्सपर्ट ने कहा- "पहले बंगाल की लड़ाई इंडिया बनाम बांग्लादेश के क्रिकेट मैच जैसी होती थी, लेकिन इस बार पहली बार ऐसा लग रहा है कि यहां भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच जैसी लड़ाई हो रही है."
दो लगभग बराबर ताकत के दलों में टक्कर
जानकारों ने कहा कि बीते कुछ सालों में बीजेपी यहां काफी मजबूत हुई है. इस बार की लड़ाई में टीएमसी और बीजेपी के बीच भीषण टक्कर है. ऐसे में इस बार की लड़ाई बेहद भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट मैच जैसी हो गई है. जिसमें दो लगभग बराबर ताकत के लोग भिड़ रहे हैं.
NDTV चाय स्टॉप शो में कौन-कौन हुए शामिल
'NDTV चाय स्टॉप' के इस खास शो में पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत दासगुप्ता, 45 साल से बंगाल में पत्रकारिता कर रहे जयंतो घोषाल, राजनीतिक विश्लेषक मोमिका चक्रवती, तौसीफ अहमद खान के साथ-साथ सीनियर जर्नलिस्ट महुआ चटर्जी, मनोज्ञा लोईवाल और रितिक मंडल शामिल हुए.
यह भी पढ़ें - बंगाल चुनाव के 5-M फैक्टर, जो तय करेंगे जीत-हार के नतीजे, किस पर किसका कितना जोर?














