VIDEO : ट्रेनों में भर-भरकर वोट डालने जा रहे बंगाल, बताया मन में क्या और मतदान क्यों जरूरी

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया है. पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बंगाल में पहले चरण के चुनाव से पहले दिल्ली समेत विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं.
  • रेलवे ने भीड़ को संभालने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी हैं. ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अभी भी अधिक है.
  • कई लोग वोटर लिस्ट से नाम हटने के डर से चुनाव से एक दिन पहले घर पहुंचने को प्राथमिकता दे रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले घर लौटने वालों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. दिल्ली समेत देश के अलग-अलग शहरों से बड़ी संख्या में लोग कोलकाता और अपने-अपने इलाकों के लिए रवाना हो रहे हैं. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा है. हर तरफ भीड़, प्लेटफॉर्म भरे हुए और ट्रेनों में खचाखच यात्री. लोग किसी भी तरह समय पर घर पहुंचना चाहते हैं, ताकि वोट डाल सकें.

भीड़ को मैनेज करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके. इसके बावजूद ट्रेनों में यात्रियों की अच्छी-खासी संख्या देखने को मिल रही है. कई यात्रियों का कहना है कि उन्हें डर है कहीं उनका नाम वोटर लिस्ट से हट न जाए, इसलिए वे अपना काम-काज छोड़कर चुनाव से ठीक एक दिन पहले ही निकल पड़े हैं. उनका कहना है कि वोट डालना जरूरी है, इसलिए हर हाल में घर पहुंचना है.

'लगता है कि बीजेपी की स्थिति मजबूत'

यानी चुनाव से पहले बंगाल जाने वालों की ये भीड़ बताती है कि लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता भी है और अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की चाह भी. एक यात्री ने बताया कि पहले की वोटर लिस्ट पुरानी थी, जिसमें काफी गड़बड़ियां थीं. लेकिन अब स्थिति अलग है और सिस्टम में सुधार हुआ है. ऐसे में वोट डालना जरूरी है, इसलिए लोग अपना मतदान करने जा रहे हैं. पहले कई बार कोई और ही वोट डाल देता था. बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर है. गांव में जब चर्चा होती है तो लगता है कि बीजेपी की स्थिति मजबूत है. वहीं, ममता सरकार के कार्यकाल में कई घोटाले हुए हैं.

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया है. पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इसको लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

Advertisement

पहले चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाना है. पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, तीन करोड़ 60 लाख 77 हजार 171 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन मतदाताओं में एक करोड़ 75 लाख 77 हजार 210 महिलाएं अपने मत का इस्तेमाल करेंगी.

बंगाल में पहले चरण में जहां मतदान होने हैं, उनमें उत्तर बंगाल के आठ, दक्षिण बंगाल के तीन व जंगलमहल अंचल के पांच जिले शामिल हैं. इनमें मुर्शिदाबाद की 22, कूचबिहार की 9, जलपाईगुड़ी की 7, अलीपुरद्वार की 5, कलिंपोंग की एक, दार्जिलिंग की 5, उत्तर दिनाजपुर की 9, दक्षिण दिनाजपुर की 6, मालदा की 12, बीरभूम की 11, पश्चिम ब‌र्द्धमान की 9, पूर्व मेदिनीपुर की 16, पश्चिम मेदिनीपुर की 15, झारग्राम की 4, पुरुलिया की 9 और बांकुड़ा की 12 सीटें शामिल हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें :  बनारस को मिलेगा सबसे चौड़ा डबल डेकर 'सिग्नेचर ब्रिज'! पीएम मोदी के आने से पहले सीएम योगी कल पहुंचेंगे काशी