West Bengal Election 2026 Dates Announced: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे चुनाव नतीजे

Election Commission Bengal Poll Date Announced: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बार बंगाल में दो चरणों में चुनाव होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगी, परिणाम 4 मई को घोषित होंगे
  • चुनाव आयोग ने चुनाव की पूरी तारीखों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है
  • राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 6.44 करोड़ है, जिसमें पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

West Bengal Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बार बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने इसके लिए 23 और 29 अप्रैल तारीख तय की है. वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को जारी होंगे. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल

क्रमकार्यक्रमप्रथम चरण
तारीख और दिन
दूसरा चरण
तारीख और दिन
1राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख30.03.2026 (सोमवार)02.04.2026 (गुरुवार)
2नामांकन करने की अंतिम तारीख06.04.2026 (सोमवार)09.04.2026 (गुरुवार)
3नामांकन की जांच की तिथि07.04.2026 (मंगलवार)10.04.2026 (शुक्रवार)
4उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख09.04.2026 (गुरुवार)13.04.2026 (सोमवार)
5मतदान की तारीख23.04.2026 (गुरुवार)29.04.2026 (बुधवार)
6मतगणना की तारीख04.05.2026 (सोमवार)04.05.2026 (सोमवार)
7चुनाव पूर्ण होने की अंतिम तारीख06.05.2026 (बुधवार)06.05.2026 (बुधवार)

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1152 मतदाता हैं. अगर फर्स्ट टाइम वोटर (18-19 साल) की बात करें तो उनकी संख्या 5.23 लाख है। 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1.31 करोड़ है. 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं. दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है। ईवीएम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

पिछले चुनाव (2021) पर एक नजर

बता दें कि साल 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 8 चरणों में हुआ था. यह चुनाव काफी लंबा चला था, क्योंकि राज्य में 294 सीटें हैं और सुरक्षा, लॉ एंड ऑर्डर, और बड़े मतदाता आधार को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने इसे 8 फेज में कराया था. पिछले चुनाव में भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शानदार जीत दर्ज की थी. बंगाल की कुल 294 सीटों में से 215 पर टीएमसी का कब्जा है। पार्टी को लगभग 48 प्रतिशत वोट मिले थे.

Advertisement

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी और उसे 77 सीटें मिली थीं. दशकों से बंगाल की राजनीति पर दबदबा बनाए रखने वाले वाम मोर्चा और कांग्रेस को ऐतिहासिक झटका लगा और वे एक भी सीट जीतने में असफल रहे. गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा (आईएसएफ) को एक सीट मिली.

पश्चिम बंगाल की कुल आबादी में मुसलमानों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत है. राज्य विधानसभा में 294 सीटें हैं और लगभग 40 से 50 निर्वाचन क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं. मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जैसे जिलों में मुस्लिम आबादी सबसे अधिक है. इनमें से कई निर्वाचन क्षेत्रों में, मतदाताओं में से 50 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम हैं, जिससे चुनावी परिणामों को निर्धारित करने में उनका वोट एक महत्वपूर्ण कारक बन जाता है.

Advertisement

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान LIVE UPDATE