क्या चुनाव नहीं लड़ पाएंगे ममता के मंत्री गुलाम रब्बानी? SIR की सप्लीमेंट्री लिस्ट में भी नहीं आया नाम

ममता सरकार में मंत्री मोहम्मद गुलाम रब्बानी का नाम SIR की सप्लीमेंट्री लिस्ट में भी नहीं है. इससे उनकी उम्मीदवारी पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ghulam Rabbani
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ममता बनर्जी सरकार में मंत्री मोहम्मद गुलाम रब्बानी का नाम SIR की सप्लीमेंट्री लिस्ट में नहीं है
  • टीएमसी ने गुलाम रब्बानी को गोलपोखर से चुनाव लड़ाने का टिकट दिया है लेकिन उनकी उम्मीदवारी पर अनिश्चितता बनी है
  • चुनाव आयोग ने 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी जिसमें लगभग साठ लाख नामों की जांच की गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री मोहम्मद गुलाम रब्बानी ने आरोप लगाया है कि SIR की सप्लीमेंट्री लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है. गोलपोखर से विधायक गुलाम रब्बानी के सामने अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि अब वह विधानसभा चुनाव लड़ भी पाएंगे या नहीं? तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उन्हें इस बार भी गोलपोखर से टिकट दी है. 

SIR की सप्लीमेंट्री लिस्ट से उनका नाम गायब होने के बाद अब गुलाम रब्बानी की उम्मीदवारी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या टीएमसी अब गोलपोखर से चुनाव लड़ने के लिए उनकी जगह किसी और को मैदान में उतारेगी.

टीएमसी चुनाव आयोग पर बंगाल में SIR प्रक्रिया के दौरान धांधली करने का आरोप लगा रही है. पार्टी का कहना है कि रब्बानी सहित कई नेताओं की उम्मीदवारी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. रब्बानी ने कहा है, 'चुनाव आयोग की ओर से जारी सप्लीमेंट्री लिस्ट में मुझे अपना नाम नहीं मिला. मेरा नाम उसमें से पूरी तरह से गायब था.'

यह भी पढ़ेंः बंगाल के रासबिहारी में TMC-BJP आमने-सामने, ‘बाहरी दखल' बनाम ‘बदलाव' बना बड़ा मुद्दा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट

Advertisement

सोमवार को जारी हुई थी सप्लीमेंट्री लिस्ट

SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 फरवरी को चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी. फाइनल लिस्ट में कम से कम 60 लाख नामों को जांच के दायरे में रखा गया था. इसके बाद 705 ज्यूडिशियल ऑफिसर को यह जांचने के लिए तैनात किया गया था कि इन नामों को वोटर लिस्ट में रखा जाएगा या हटाया जाएगा? 

इसके बाद सोमवार रात को SIR मामलों की सुनवाई पूरी करने के बाद पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी की. सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट में उन वोटरों के नाम शामिल हैं, जिनके मामलों पर ज्यूडिशियल ऑफिसर्स ने फैसला सुना दिया है.

Advertisement

मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार शाम तक करीब 29 लाख नामों पर फैसला आ चुका है.

यह भी पढ़ेंः छोटे मुस्लिम दलों और कांग्रेस की सक्रियता TMC पर पड़ेगी भारी? अल्‍पसंख्‍यक वोटों को बचाना सबसे बड़ी चुनौती

बंगाल में दो चरणों में होगी वोटिंग

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. बाकी बची 142 सीटों के लिए दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War BIG BREAKING | PM Modi और Donald Trump के बीच हुई बातचीत| Trump | Breaking