दिन में गर्मी और रात में ठंड... दिल्‍ली एनसीआर में मौसम का खेला, कब होगी सर्दी की विदाई?

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में दोपहर के दौरान गर्मी बढ़ी है, सुबह और रात को ठंड बनी हुई है. आगामी दिनों में तापमान बढ़ने का अनुमान है. दिल्ली में रविवार को मौसम साफ रहेगा, सुबह हल्की धुंध के बाद धूप निकलेगी. अगले कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्‍ली एनसीआर में दोपहर के समय गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन सुबह और रात को ठंड का एहसास अभी भी बना हुआ है
  • 8 फरवरी को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है
  • 13 फरवरी तक दिल्‍ली में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

उत्‍तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. दिल्‍ली एनसीआर में दोपहर को गर्मी का आलम ये हो रहा है कि लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़ रहे हैं. ऐसा लगता है कि सर्दी विदाई हो गई है और गर्मियों ने दस्‍तक दे दी है. लेकिन सुबह और रात को ठंड का अहसास अब भी हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा. 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, 13 फरवरी तक दिल्‍ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दिल्‍ली में रविवार को मौसम साफ है और ऐसा लग रहा है कि अच्‍छी धूप आज निकलेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए पूर्वानुमान लगाया कि आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी. दिल्ली में कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. दिल्‍ली में सुबह कई इलाकों में धुंध छाई नजर आई, लेकिन धीरे-धीरे ये छटती नजर आ रही है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर, ठंड की विदाई होगी? मौसम विभाग की मानें तो दिल्‍ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने का अनुमान नहीं है और इस दौरान लगातार पारा बढ़ेगा.   

बढ़ रहा अधिकतम तापमान?

दिल्ली में शनिवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक था, जबकि वायु गुणवत्ता 227 पर खराब श्रेणी में बनी रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक है. विभिन्न स्थानों से प्राप्त आंकड़ों से पता चला कि लोधी रोड में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था. सफदरजंग और आयानगर में अधिकतम तापमान क्रमशः 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 1.8 डिग्री और 1.2 डिग्री अधिक था. रिज में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था, जबकि पालम में 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था. न्यूनतम तापमान की बात करें तो, सफदरजंग में 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था, जबकि लोधी रोड में 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक था. पालम और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक और 0.5 डिग्री कम था, जबकि रिज में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था.

ये भी पढ़ें :- खुला आसमान, खिली धूप, दिल्ली NCR से हो गई सर्दी की विदाई या मौसम अभी फिर लेगा अंगड़ाई, जानें वेदर अपडेट

यूपी में कोहरा और कश्‍मीर में हो सकती है बर्फबारी 

दिल्‍ली में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हिस्सों में हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद अब मौसम साफ होने लगा है. तराई वाले इलाकों में घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है. अगले 24 घंटों में रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

वहीं कश्‍मीर में 9 फरवरी की रात से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो सकती है. मौसम विभाग ने 10 फरवरी को कश्मीर के कई स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :-फरवरी में छू भी नहीं पाएगी ठंड, ये दो आयुर्वेदिक उपाय हैं बदलते मौसम में बिमारियों से बचाने में रामबाण

Featured Video Of The Day
Mayur Vihar Pocket-1 Metro Station का नाम बदला, अब होगा 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' | Delhi Metro