Rain Alert Delhi-NCR: बारिश ने बदली दिल्ली-NCR की फिजा, चुनाव परिणाम के दिन UP-राजस्थान से लेकर बंगाल तक मौसम ने मारी पलटी

Weather Forecast Delhi-NCR: आज सुबह से देश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बादलों का डेरा है और हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है. आज पांच राज्यों में चुनाव परिणाम भी आ रहे हैं ऐसे में मौसम की इस पलटी ने माहौल खुशनुमा कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
weather today rain alert news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मई में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान कम होकर बारिश और आंधी के साथ मौसम ठंडा हुआ
  • दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को हवाओं का रुख बदलने के बाद बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर देखा गया
  • आज सुबह से दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में बादलों का डेरा है और हल्की बारिश जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Rain Alert Delhi-NCR: देश का मौसम सुहाना हो चला है. अप्रैल में जहां चुभती धूप, लू के थपड़ों ने लोगों को झुलसा कर रखा था,मई में इसके उलट तापमान कम होने के साथ बारिश और आंधी-गरज-चमक ने फिजाओं में थोड़ी ठंडक घोल दी है. दिल्ली-यूपी, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश  हो रही है तो वहीं आगे भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. दिल्ली-एनसीआर में तो आधी रात जो हवाओं का रुख बदला फिर बारिश, आंधी और गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिला. आज सुबह से देश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बादलों का डेरा है और हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है. आज पांच राज्यों में चुनाव परिणाम भी आ रहे हैं ऐसे में मौसम की इस पलटी ने माहौल खुशनुमा कर दिया है. 
 

दिल्ली-एनसीआर में रात भर हुई बारिश 

दिल्ली-एनसीआर में आधी रात फिजा बदली और सुबह तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं तो वहीं तापमान में भी कमी देखी गई है. मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और एनसीआर इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की बात कही है. आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर रहेगा.  5 और 6 मई को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है. 7 मई से मौसम साफ हो जाएगा. 7 मई के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर रहेगा. पंजाब-हरियाणा में भी फिजा बदली है. दोनों ही प्रदेशों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने दोनों  ही राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम का यह दौर 6 मई तक जारी रहेगा. 

यूपी-राजस्थान में भी झमाझम

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बदले मौसम का असर देखने को मिल रहा है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 7 मई तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. विभाग ने कहा कि मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर पांच सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई.आईएमडी ने कहा कि राज्य में कहीं भी लू की स्थिति दर्ज नहीं की गई और अगले सप्ताह ऐसी स्थिति बनने का पूर्वानुमान नहीं है. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जताया है.

बंगाल में चुनाव परिणाम के बीच बारिश का खेला 

3 से 5 मई के दौरान उप‑हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर व्यापक बारिश होने की संभावना है.
इस दौरान गरज‑चमक, बिजली गिरने और 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सलाहों का पालन करने की अपील की गई है.

Advertisement

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के कई जिलों में रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसके बाद राज्य प्रशासन ने सभी जिला अधिकारियों को सर्तक रहने का निर्देश दिया है. मौसम में अचानक बदलाव के कारण पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए और कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

Advertisement

आईएमडी ने सोमवार और मंगलवार को सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है.मौसम विभाग ने कहा कि 4,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है. आईएमडी ने कहा कि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने कहा कि इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, ओलावृष्टि, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन से चार दिन में राज्य में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

राजस्थान का हाल भी जानिए

राजस्थान में रविवार को कई इलाकों में गर्मी का असर बना रहा. आज से लेकर 7 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. फलोदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद चित्तौड़गढ़ में 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा. श्रीगंगानगर और जैसलमेर दोनों जगह 42.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि कोटा में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.बीकानेर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

हिमाचल में भी बारिश से बदला मिजाज

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बारिश हुई, जबकि धर्मशाला में ओलावृष्टि हुई. शनिवार शाम से लेकर अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में चार मई के लिए 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने का पूर्वानुमान जताया है. 


यह भी पढ़ें- काउंटिंग के दिन बदलेगा मौसम, बंगाल-असम से केरल तक आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश; अलर्ट जारी

Advertisement

Featured Video Of The Day
West Bengal Counting Day: ममता बनर्जी के आरोपों पर EC का जवाब, हर काउंटिंग सेंटर पर कड़ी निगरानी
Topics mentioned in this article