कल का मौसम: पहाड़ों पर बारिश, दिल्ली-यूपी समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी, पढ़िए कहां कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी परेशान करेगी. वहीं बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पढ़िए कल के मौसम का अपडेट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश कहां गर्मी करेगी परेशान Weather Update
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली और एनसीआर में कल आसमान साफ रहेगा तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
  • राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में कल से भीषण लू चलेगी और पारा 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल लू की स्थिति रहेगी और तापमान 44 से 46 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में इन दिनों मौसम फिरकी ले रहा है. कहीं भीषण गर्मी से बुरा हाल है, तो कहीं आंधी-बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. कल दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी के इलाकों में मौसम साफ रहेगा और भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं बिहार-झारखंड समेत कुछ राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर भी अपडेट दिया है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी करेगी परेशान

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में इस सप्ताह की शुरुआत जहां बारिश के साथ हुई नहीं वीकेंड पर भीषण गर्मी के आसार हैं. दिल्ली में आज भी सुबह से ही तेज धूप पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि कल भी दिल्ली-एनसीआर का आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में बदला-बदला रहेगा मौसम

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में कल से भीषण लू शुरू हो जाएगी. जैसलमेर और आसपास के इलाकों में पारा 44°C से 46°C के बीच रहने की संभावना है. इन क्षेत्रों में गर्म रातें और दिन में चिलचिलाती धूप परेशान करेगी. वहीं  पूर्वी राजस्थान के इलाकों में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यूपी में भीषण गर्मी और लू

मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कल यानी 16 मई को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में कल लू की स्थिति रहेगी. तापमान 44 डिग्री से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में तेज हवाएं और छिटपुट बारिश के आसार हैं. लेकिन उमस भरी गर्मी यहां भी लोगों को परेशान करेगी.

Advertisement

पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट

मैदानी इलाकों में जहां भीषण गर्मी का दौर जारी है वहीं पहाड़ों पर कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब और हरियाणा के इलाकों में कल लू की स्थिति रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक रह सकता है. जमीन पर चलने वाली मुख्य हवा उत्तर-पूर्व दिशा से आने की संभावना है, जिसकी रफ़्तार 10 kmph से 15 kmph तक रह सकती है.

Advertisement

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी छिटपुट भारी बारिश की संभावना है.

बिहार-झारखंड में गरजेंगे बादल

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत के हिस्सों में कल बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिम बंगाल में भी छिटपुट बारिश के आसार हैं. बिहार में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: झुलसती गर्मी के बीच राहत, तय समय से पहले दस्तक देगा मानसून, जानें- कब से बरसेंगे बदरा

Featured Video Of The Day
Watch Video: पटना में RJD विधायक के भाई से छीनी गई सोने की चैन