- बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण बंगाल से बिहार तक बारह राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
- पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.
- दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है, AQI कई इलाकों में 400 के पार हो गया है.
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात की वजह से पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट है. IMD के मुताबिक बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. सोमवार सुबह कई इलाकों में AQI-350 के पार हो गया है. अक्षरधाम, चांदनी चौक, मयूर विहार से लेकर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में बना हुआ है. हालांकि आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है, ऐसे में अगर बारिश होती है तो दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कुछ कम होने के आसार बन रहे हैं.
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है, जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम दिशा में दवाब तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका बनी हुई है. इसके बाद 17 नवंबर तक यह तेज हो सकता है, जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसका असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी तक बारिश की संभावना बन रही है. आज बंगाल की खाड़ी में 55 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. मछुआरों को 16 से 20 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है. इस सिस्टम का असर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर सबसे पहले दिखेगा. वहां आज भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है.
यूपी से बिहार तक छाया कोहरा
उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे का असर बढ़ना शुरू हो गया है. 16 से 17 नवंबर तक घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तापमान में गिरावट से ठंड का असर भी बढ़ना शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे आ गया है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह हल्की धुंध और ठंडी हवाएं चलेंगी. दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज कोई हल्की बारिश कही कही हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट होने की वजह से ठंड का असर अब मैदानी राज्यों में बढ़ना शुरू होगा.
दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा AQI यहां क्लिक करके जानिए पूरी डिटेल
दिल्ली-NCR में बढ़ रहा प्रदूषण
दिल्ली वालों के लिए आज की सुबह फिर धुंध और कोहरे के साथ हुई, सुबह 6:30 बजे तापमान 18 डिग्री और ह्यूमिडिटी 81 प्रतिशत और हल्का कोहरा दर्ज किया गया. दिन में आसमान साफ होकर धूप खिलेगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहेगा. दिल्ली का AQI आज सुबह 592 तक पहुंच गया, जिसमें मुख्य प्रदूषक PM2.5 है. CPCB के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भी दिल्ली का औसत AQI 352 'बहुत खराब' श्रेणी में था, जबकि IIT दिल्ली में 425 और ITO में 415 दर्ज किया गया था. इसके अलावा एनसीआर में भी हालात खराब हैं. GRAP-3 की पाबंदियां अभी भी लागू हैं, लेकिन प्रदूषण बन रहा है.
- नोएडा में 313
- गुरुग्राम में 324
- फरीदाबाद में 311
पहाड़ों पर बर्फबारी का शुरू
भारतीय मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में अगले 2 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में सोमवार सुबह ही बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, पंचाचूली, रुद्रप्रयाग में बर्फबारी हुई है, जबकि हिमाचल में लाहुल स्पीति, रोहतांग, जलोड़ी, कुल्लु, मनाली में बर्फबारी शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में भी सोनमर्ग और जोजिला में सुबह से ही ताजा बर्फबारी जारी है, जिसकी वजह से यहां मौसम ठंडा हो गया है. वहीं पर्यटकों की संख्या में भी तीनों राज्यों में इजाफा होना शुरू हो गया है. हालांकि बर्फबारी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
ये भी पढे़ंः मौसम की करवट या कयामत नजदीक? मक्का में बारिश से क्यों दुनिया हैरान, चर्चा में 4 हजार साल पुरानी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं