यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मॉनसून एक्टिव, दिल्ली-NCR में उमस, आज का मौसम

Weather Today Update: मॉनसून देश में फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने 18 जुलाई को यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी सता रही है. मौसम तेजी से बदल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
देश में फिर एक्टिव हो रहा मॉनसून
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • शनिवार को मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • मॉनसूनी बादल फिर से देश में छाना शुरू हो गए हैं. ऐसे में उत्तर पश्चिम राज्यों में बारिश हो सकती है.
  • हालांकि दिल्ली एनसीआर समेत ज्यादातर राज्यों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान नजर आ रहे हैं.

देश में जारी उमस भरी गर्मी के बीच मौसम फिर से बदलने वाला है. IMD ने अब राहत वाला अपडेट जारी किया है. 18 जुलाई को यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून की जोरदार वापसी हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव की वजह से देश के 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में फिर से बादल छाने शुरू हो गए हैं. ऐसे में बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान समेत कई इलाकों में उमस भरी गर्मी से परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है. 

यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में अच्छी बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को यूपी-बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में शनिवार को झमाझम बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारतीय राज्यों में भी मॉनसून पलटी मार रहा है, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र में आने वाले 24 घंटों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल रहा है, ऐसे में यहां बारिश हो सकती है, कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भी तूफान की स्थिति में बन रही है. 

यूपी-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश 

18 जुलाई को शनिवार सुबह के बाद से ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है. शनिवार सुबह से ही यहां बारिश हो रही है. यूपी के गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, बनारस समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है. मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. जबकि छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश का दौर जारी है. बारिश की वजह से तीनों राज्यों में तापमान में भी गिरावट हो रही है. ऐसे में गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हो सकती है. 

Advertisement

उत्तराखंड-हिमाचल समेत पहाड़ों पर तेज बारिश 

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बीतें 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक हवा में नमी की वजह से पहाड़ी राज्यों टेंशन वाला अलर्ट जारी हुआ है. ऐसे में पहाड़ों में बेहद सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. हवा का चक्रवातीय संचरण बनने की वजह से बादल छाना शुरू हो रहे हैं. अगले कुछ घंटे में पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ बादल फटने जैसी स्थिति बनने के संभावना जताई है. ऐसे में यहां सावधानी बरतने के लिए प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं. 

देश में एक्टिव हो रहा मॉनसून 

देश में मॉनसून फिर से एक्टिव होना शुरू हो गया है. मौसम विभाग का कहना कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक सिस्टम की वजह से देश के 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में मॉनसूनी बादल फिर से जाने वाले हैं. 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में बादल छा चुके हैं. ऐसे में लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि मॉनसून अब देश में फिर से एक्टिव हो रहा है. क्योंकि बारिश नहीं होने की वजह से लगातार गर्मी बढ़ रही थी. लेकिन अब उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब समेत कई राज्यों में 18 से 19 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हो सकती है.

Advertisement

18 से 20 जुलाई के बीच का मौसम 

  • यूपी, बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच मौसम बदलेगा और बारिश की संभावना बनेगी. 
  • उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में 18 से 21 जुलाई के बीच अच्छी बरसात होने का अलर्ट है. 
  • 18 से 22 जुलाई यानि चार दिनों तक उत्तर पूर्वी राज्यों में असम, पश्चिम बंगाल, मेघायल समेत तेज बरसात की संभावना है. 
  • दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून अगले 2 से 3 दिनों में वापसी कर सकता है. 

दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से अगले 2 से 3 दिनों में राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 19 जुालई के बीच यहां बारिश हो सकती है. बारिश के साथ-साथ तूफान की भी संभावना बन रही है. दिल्ली में 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था. जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के बीच था. ऐसे में यहां उमस और गर्मी लगातार लोगों को परेशान कर रही है. ऐसे में यहां बारिश का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. क्योंकि मौसम में नमी नहीं होने की वजह से पसीना लगातार रहता है. जिससे लोग परेशान हैं. 

ये भी पढ़ेंः Explainer: कहीं झमाझम बारिश, कहीं नहीं गिरती एक भी बूंद, आखिर मॉनसून की ऐसी आंख-मिचौली क्यों? आसान भाषा में समझिए

Featured Video Of The Day
12:05 PM पर होगी 'विक्रम-1' की लॉन्चिंग, दोबारा शुरू हुआ Countdown

Topics mentioned in this article
Weather Update
Weather Today
Aaj Ka Mausam
Monsoon Rainfall
UP Weather News