कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान में समेत 18 राज्यों में बारिश, तमिलनाडु-केरल में अलर्ट

कल का मौसम 1 अक्टूबर 2026: IMD ने 18 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मॉनसून भी कई राज्यों से विदाई ले चुका है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 1 अक्टूबर को देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश थम चुकी है और आगामी दिनों में मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा
  • राजस्थान में हालिया बारिश के बाद अगले एक सप्ताह तक अधिकतर हिस्सों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है

Kal Ka Mausam 1 October 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मॉनसून की विदाई हो रही है और बारिश भी कम हो रही है. देश के ज्यादातर राज्यों के आसमान से बादल छंटना शुरू हो गए हैं. हालांकि अभी भी कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 1 अक्टूबर 2026 को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है. इनमें से कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. इसमें उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड से लेकर दिल्ली और यूपी तक शामिल हैं. जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में थमी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जो मौसम के धीरे-धीरे बदलने का संकेत है. कुछ जगहों पर हल्की बूदाबांदी हो सकती है. 5 अक्टूबर तक का मौसम लगभग एक जैसा रहेगा. कल से तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 1 और 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राजस्थान में कई जगह बारिश

राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कई जगह बारिश हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अब हफ्तेभर मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य के जयपुर, टोंक, उदयपुर तथा बीकानेर जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकतर भागों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. हालांकि कल से बारिश का दौर थमना शुरू होगा. कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. इसी के साथ यूपी से मॉनसून की भी विदाई होगी.

Advertisement

बिहार का मौसम

बिहार में भी बारिश की गतिविधियां अब कम हो गई हैं. मॉनसून की विदाई के साथ ही बारिश भी थम रही है. मौसम विभाग के अनुसार, कल बिहार में बारिश की संभावना नहीं है, मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 3 अक्टूबर के बाद राज्य में फिर से बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश

तमिलनाडु के कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि नीलगिरी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई और तिरुचिरापल्ली में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आंधी-तूफान के दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बारिश का दौर कल भी जारी रहेगा. कल नीलगिरी और कोयंबटूर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

Advertisement

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक
  • हल्की से मध्यम बारिश: उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात 

 यह भी पढ़ें: मॉनसून की विदाई के बीच पहाड़ों में आंधी-तूफान, बारिश, शिमला-मनाली से चारधाम तक IMD अलर्ट, यूपी-दिल्ली में भी बदला मौसम

Featured Video Of The Day
UP: एक प्लेट छोले-भटूरे ने जब खोल दिया पति के 'इश्क' का राज

Topics mentioned in this article
Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam In Hindi
Weather Update Delhi
Weather Tomorrow
Weather Tomorrow Delhi