2 minutes ago
नई दिल्ली:

Weather Updates Today LIVE: मई के महीने में झुलसाने वाले गर्मी से थोड़ी राहत अब उत्तर भारत के राज्यों को मिल सकती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है. 28 से 31 मई तक बेमौसम बारिश से पारा गिर सकता है. इससे मॉनसून के पहले लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. आज का मौसम (Today Weather) की बात करें तो उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक बारिश का अलर्ट है. दिल्ली में 28 और 29 मई को बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में भी आंधी, बारिश का अलर्ट है.

आज का मौसम (Weather News Today)

साथ ही हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश होगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई तक, पूर्वांचल में 27 से 31 मई तक बारिश आ सकती है. पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट है. राजस्थान में 28 और 29 मई को धूल भरी आंधी के साथ बारिश आने की चेतावनी है. मध्य प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक और छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक बरसात हो सकती है. दिल्ली को भी आज शाम तक बारिश के साथ राहत मिल सकती है. वहीं तेलंगाना, केरल और कई अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में प्री मॉनसून बारिश हो रही है. 

Checkout the LIVE Updates of Weather Today, IMD Heatwave, Rain Alert in Delhi NCR, UP, Noida, Rajasthan

May 28, 2026 15:40 (IST)

Delhi weather : दिल्ली में गर्मी से राहत: रविवार तक बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से रविवार तक गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 मई तक बारिश हो सकती है और बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है, जबकि एक और दो जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है

May 28, 2026 15:39 (IST)

Weather Today LIVE: केरल में मानसून की दस्तक के आसार, रविवार तक तेज बारिश की संभावना

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले कुछ दिनों में पहुंचने की संभावना के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार तक राज्यभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई है. विभाग ने गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी के अनुसार, केरल के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अचानक बादल बनने और तेज बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में नुकसान हो सकता है.

May 28, 2026 15:37 (IST)

Weather Today LIVE: झारखंड में अगले पांच दिनों में पारा गिरने की संभावना; 20 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले पांच दिनों में लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. अधिकारियों ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 20 जिलों में 30 मई तक गरज के साथ बारिश की आशंका को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, 'राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. अगले दो दिनों में इसमें चार डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने की संभावना है.'

May 28, 2026 15:26 (IST)

Himachal Weather Today LIVE: लाहौल और स्पीति में भूस्खलन, हिमाचल प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भीषण भूस्खलन के कारण संसारी-किलर-थेरोट-टांडी मार्ग पर यातायात ठप हो गया. बुधवार को हिमाचल के कुछ हिस्सों में लू चली,लेकिन दो दिनों में बारिश होने की संभावना है. जहलमा नाले के भूस्खलन स्थल का दौरा उपायुक्त किरण भडाना ने किया. जिले में पंचायत चुनाव चल रहा है.हिमाचल प्रदेश में लेह लद्दाख के कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है.जबकि शिमला, मनाली जैसे इलाकों मे बारिश का अलर्ट है.

Advertisement
May 28, 2026 14:49 (IST)

UP Weather News LIVE: यूपी में बांदा सबसे गर्म इलाका, लखनऊ, प्रयागराज में भी भयंकर गर्मी

यूपी में बांदा सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री रहा.उरई में मैक्सिमम टेंपरेचर 45.8 डिग्री, झांसी में 45.5 डिग्री, प्रयागराज में 45.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 45.3 डिग्री और हमीरपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

May 28, 2026 13:57 (IST)

Weather Today LIVE: झारखंड में भी बारिश, तूफान का अलर्ट

झारखंड में अगले पांच दिनों में लू की स्थिति से राहत मिल सकती है.तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 जिलों में 30 मई तक गरज के साथ बारिश की आशंका को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट है. डाल्टनगंज में सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया. रांची में तापमान 39.2 डिग्री रहा. 

Advertisement
May 28, 2026 13:05 (IST)

Rajasthan Weather Updates LIVE: राजस्थान में तेज आंधी और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने राजस्थान गुरुवार को भीषण गर्मी के बाद कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है.मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, हीटवेव यानी लू का दौर एक दो दिन जारी रहेगा. अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री रहेगा.बीकानेर, कोटा और शेखावाटी रीजन में तापमान 46-47 डिग्री रह सकता है. नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 मई से आंधी बारिश शुरू हो सकती है. 30 मई से आंधी बारिश में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जून के पहले हफ्ते तक ऐसा मौसम रहेगा. नए विक्षोभ का सर्वाधिक असर 29 से 31 मई के दौरान रहेगा. जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर व जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज अंधड़ आएगा. 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.आंधी बारिश के असर से 29 मई से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट आएगी. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया.

May 28, 2026 12:33 (IST)

IMD Delhi Weather Today LIVE: दिल्ली में पारा 45 के पार, रिज एरिया में सबसे ज्यादा गर्मी

दिल्ली में गर्मी से राहत मिल सकती है और बारिश- गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 मई तक बारिश हो सकती है. बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी है. 1-2 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे. शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है. जबकि 27 मई को अधिकतम तापमान रिज एरिया में 45.6 डिग्री रहा. पालम, लोधी नगर, आया नगर में भी टेंपरेचर 45 डिग्री के ऊपर रहा.

May 28, 2026 11:50 (IST)

Heatwave Alert News LIVE दिल्ली में क्या है तापमान

दिल्ली में रिज का इलाका 45.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि आया नगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा. पालम, सफदरजंग और लोधी रोड में भी 45 डिग्री के ऊपर टेंपरेचर रहा. भारत मौसम विभाग ने जैसा कि अनुमान लगाया गया था, वैसे ही पालम में एयर टेंपरेचर कल की तुलना में लगभग 5 डिग्री कम है और ओस बिंदु तापमान लगभग 15 डिग्री अधिक है.अधिक ओस बिंदु तापमान सापेक्ष आर्द्रता में वृद्धि का संकेत देता है, जो हवा की दिशा में बदलाव के कारण हो रहा है। हवा की दिशा पश्चिम/पश्चिम-दक्षिणपश्चिम से पूर्व/पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर बदल गई है.पालम में वर्तमान में 20 किमी प्रति घंटा की गति से पूर्व-दक्षिणपूर्व से हवा चल रही है, जिसकी रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रही है.वायु और ओस बिंदु तापमान क्रमशः 35 डिग्री और 21 डिग्री हैं, जबकि कल इसी समय ये क्रमशः 40 डिग्री और 6 डिग्री थे.

May 28, 2026 11:42 (IST)

Weather Updates LIVE: केरल में मॉनसून के पहले बारिश से मौसम सुहाना

केरल में प्री मॉनसून बारिश

Advertisement
May 28, 2026 11:21 (IST)

IMD Weather Today LIVE: हीट वेव अलर्ट को लेकर सीएम योगी का निर्देश

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि DM, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में रहें.  सीनियर अफसर अस्पताल, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी रखें. अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से मरीजों के इलाज के लिए काफी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं. लू से बचाव के लिए जनता से सतर्क रहे. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें. सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनें. ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो. मजदूरों को थकावट, पानी की कमी और लू से बचाने पर विशेष ध्यान दें.

May 28, 2026 11:15 (IST)

UP Weather Today LIVE: यूपी में बांदा, हमीरपुर सबसे गर्म

यूपी में कहां-कहां हीटवेव अलर्ट

Advertisement
May 28, 2026 10:51 (IST)

Weather Today LIVE: श्रीगंगा नगर सबसे गर्म शहर रहा

देश में बारिश का दौर शुरू होने के पहले लू बुरी तरह झुलसा रही है. राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे अधिक तापमान वाला शहर रहा. वहां टेंपरेचर 48.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं बांदा, हमीरपुर जैसे यूपी के शहरों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है. 

May 28, 2026 10:19 (IST)

IMD Weather Today LIVE: लू का अलर्ट, आज राहत के आसार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे तमाम राज्य लू के थपेड़े झेल रहे हैं. राजस्थान का श्रीगंगानगर 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. अधिकतम तापमान की लिस्ट में बांदा भी सबसे गर्म रहा. 

May 28, 2026 09:41 (IST)

Rain Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलेंगी. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बादल गरजने के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और 40-50 किमी से 60 किमी प्रति घंटा तक की गति से हवाएं चलेंगी. उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी औरचमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. 30 और 31 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

May 28, 2026 09:37 (IST)

Weather Updates LIVE: दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा


May 28, 2026 09:34 (IST)

Weather Today LIVE: आज कहां कब बारिश का अलर्ट

कहां कब बारिश होगी

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक 

हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 मई को बारिश

दिल्ली में 28 और 29 को बारिश के आसार

वेस्ट यूपी में 28 से 31 मई तक 

पूर्वांचल में 27 से 31 मई तक बारिश

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश

राजस्थान में 28 और 29 मई को धूल भरी आंधी

मध्य प्रदेश में 28 मई से 1 जून तक बारिश

छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक बारिश

May 28, 2026 09:23 (IST)

IMD Weather Today LIVE: आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट पूरे उत्तर भारत में

Rain Alert in Delhi NCR: उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान बरसात होगी.  तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 से 29 मई के दौरान अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 28 से 30 मई के दौरान 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं. गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है.

May 28, 2026 09:19 (IST)

Weather Today LIVE: यूपी में आज आंधी बारिश का अलर्ट

UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश में आज आंधी, बारिश आने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. यूपी में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. वेस्ट यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर से अवध में लखनऊ और पूर्वांचल में गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे जिलों में भी 28 से 30 मई तक बारिश और आंधी का अलर्ट है.

May 28, 2026 09:15 (IST)

Weather Updates LIVE: दिल्ली में दो दिन बारिश होने के आसार

Weather Updates LIVE: दिल्ली से दो दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ तेज आंधी आने की चेतावनी भी जारी गई है. दो दिन तक नोएडा, गाजियाबाद से दिल्ली तक बरसात का अलर्ट है. 

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Delhi के Rajendra Nagar में एक ही घरसे दो महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप!