Weather Today: प्रचंड गर्मी के आगे एसी-कूलर भी फेल, अगले तीन दिन लू का येलो अलर्ट, दिल्ली-UP सहित ये राज्य भी झुलस रहे

Weather Today: मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रचंड गर्मी के साथ लू की चेतावनी जारी की है. उधर असम में भी 48 घंटे बारिश के चलते भारी हैं. आइए आपको आज के मौसम के साथ आगे का भी हाल बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
weather news aaj ka mausam
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है
  • मौसम विभाग ने दिल्ली और पंजाब-हरियाणा में अगले तीन से चार दिनों तक हीटवेव और लू का येलो अलर्ट जारी किया है
  • राजस्थान में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है और आगामी दिनों में ऊष्ण लहर चलने की संभावना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. दिन से ज्यादा रात का तापमान लोगों की बेचैनी बढ़ा रहा है. घर के अंदर एसी-कूलर भी एक वक्त के बाद बेअसर हो रहे हैं. गर्मी का यह रूप देख स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है.मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रचंड गर्मी के साथ लू की चेतावनी जारी की है. उधर असम में भी 48 घंटे बारिश के चलते भारी हैं. आइए आपको आज के मौसम के साथ आगे का भी हाल बताते हैं.

दिल्ली में तीन दिन लू का येलो अलर्ट

दिल्लीवालो के लिए आज और  अगले दो दिन भारी रहने वाले हैं. मौसम विभाग ने इन दिनों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी  किया है. 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच  अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री को पार कर गया है. 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान एक दो डिग्री कम रहेगा पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर ही रहेगा. पंजाब  हरियाणा की बात करें तो पंजाब-हरियाणा में भी 24 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी रहेगा. इस दौरान प्रचंड गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा देगी. 

यूपी-राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से उत्तर प्रदेश भी अछूता नहीं है. दिन का पारा 41 डिग्री के पार जा रहा है तो न्यूनतम तापमान भी 25 के करीब पहुंच रहा है. दिन में 50 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने लू और प्रचंड गर्मी का अलर्ट 25 अप्रैल तक जारी रहेगा. 

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है और अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग ने गुरुवार से अनेक जगह ऊष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की है.मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा.इस दौरान अधिकतम तापमान कोटा में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर सहित अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा.केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. 23 अप्रैल से राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, भरतपुर व धौलपुर सहित कई जिलों में हीट वेव चलने का 'येलो अलर्ट' है.

Advertisement

बिहार में बदल गया बच्चों का स्कूल टाइम

बिहार में बढ़ती गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. नए आदेश के मुताबिक, कक्षा 5 तक के सभी छात्रों (प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की पढ़ाई सुबह से लेकर अधिकतम 11:30 बजे तक ही संचालित की जाएगी.वहीं, कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगी. इससे पहले प्रशासन ने कक्षा 8 तक के लिए 12:30 बजे तक का ही समय निर्धारित किया था,जिसे अब और संशोधित किया गया है. कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा.स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी समय-सारिणी में बदलाव करें और आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से लागू होकर 25 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा.

Advertisement

पटना स्थित भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.विभाग के अनुसार, 22 से 24 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी बिहार में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है.मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण (उत्तर-पश्चिम बिहार), मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और समस्तीपुर (उत्तर-मध्य बिहार), तथा पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, नवादा और गया (दक्षिण बिहार) जिलों में लू का प्रभाव अधिक रहेगा. इन क्षेत्रों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.साथ ही,अधिक नमी के कारण ‘फील्स लाइक' तापमान और भी ज्यादा महसूस होगा, जिससे लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है.

कहां-कितना तापमान?
 

शहर                                    तापमान(अधिकतम)
मुंबई 35 डिग्री
पटना  42 डिग्री
जयपुर    39 डिग्री
भोपाल  41 डिग्री
नोएडा    41 डिग्री
दिल्ली42  डिग्री   
कोटा40 डिग्री

 यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में वॉटर बेल, MP में नाइट हीट अलर्ट, महाराष्ट्र में वाटर ब्रेक; गर्मी ने इन राज्यों में बदल दिए नियम

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में बीजेपी के काम आ रहा संघ का बढ़ा आधार, जानिए पिछले कुछ सालों में RSS ने कैसा किया विस्तार
 

Featured Video Of The Day
Kanpur Twin Murder Update: 5 दिन पहले खरीदा चापड़, Sleeping Pills देकर Father ने किया कत्ल
Topics mentioned in this article