एक हफ्ते तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी, मॉनसून भी रहेगा कमजोर, दिल्ली, यूपी से पंजाब-हरियाणा तक मौसम ने दे दी चेतावनी

Weather Today: देश में अगले कुछ दिनों के भीतर भयंकर गर्मी पड़ने की शुरुआत होने वाली है. जबकि पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने का अनुमान भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Weather Update: दिल्ली का मौसम

देश में बारिश के लंबे दौर के बाद प्रचंड गर्मी का समय आ गया है और दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत में पारा 38 से 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है.मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है. वहीं 14 अप्रैल को सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 14, 18-19 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है. असम में 17 से 19 अप्रैल और मेघालय में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने का अलर्ट है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी है कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री तक गर्मी बढ़ेगी. 14 अप्रैल के बाद से कई जगहों पर लू पड़ने की संभावना है. 

मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 19 अप्रैल तक एक हफ्ते के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश तक 4 से 6 डिग्री टेंपरेचर बढ़ोतरी होने की संभावना है. मध्य प्रदेश में भी 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री टेंपरेचर बढ़ेगा. छत्तीसगढ़ में से 4 डिग्री तक तापमान उछलेगा. जबकि पूर्वी भारत में बारिश के मौसम के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 अप्रैल तापमान में 3 डिग्री तक का इजाफा होगा. महाराष्ट्र में भी विदर्भ समेत कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी है. उत्तरपूर्व में 14 से 16 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें - इस साल मॉनसून रहेगा सूखा-सूखा, आपके राज्य में कितनी होगी बारिश? मौसम विभाग की भविष्यवाणी पढ़िए

लू की कहां-कहां चेतावनी

सौराष्ट्र औऱ कच्छ के इलाकों में 13 और 14 अप्रैल को झारखंड में 17 से 18 तारीख को
मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल तक हीटवेव
छत्तीसगढ़ में 16 से 19 तक लू लहर चलने का अलर्ट
मध्य महाराष्ट्र में 15-16 अप्रैल को लू का अलर्ट
मराठवाड़ा में 16-17 अप्रैल को लू की चेतावनी
कर्नाटक में 15 से 17 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट

Advertisement

कमजोर मॉनसून की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि इस वर्ष देश में जून से सितंबर तक मॉनसून के दौरान मौसमी बारिश सामान्य से कम रहने की अनुमान है. इस दौरान 80 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने पूरे देश में मौसमी बारिश एलपीए के 92 प्रतिशत तक होने की संभावना है,जिसमें पांच फीसदी की कमी या बढ़ोतरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें - कमजोर मॉनसून की चेतावनी, खरीफ फसलों की बुआई क्या होगा, मौसम एक्सपर्ट से जानिए

सामान्य से कम बारिश की एक वजह अल नीनो की स्थिति का उभरना हो सकता है, जिससे देश में कम बारिश होती है. जलवायु मॉडल संकेत देते हैं कि जून के आसपास अल नीनो की स्थिति बनने की संभावना है. मौजूदा में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ला नीना की हालत धीरे-धीरे खत्म होकर सामान्य तटस्थ जलवायु में बदल रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire | 'Saudi ने US को Hormuz से नाकेबंदी हटाने को कहा' | US Iran War | BREAKING NEWS