गर्मी के बीच मौसम पलटेगा! महाशिवरात्रि के बाद इन इलाकों में बारिश के आसार, पढ़ें दिल्ली NCR का वेदर अपडेट

मौसम विभाग का अनुमान है कि दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी हिमालयी इलाके में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है. हालांकि दिल्‍ली-एनसीआर में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी दिनों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है.
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश की भी संभावना है.
  • दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्माहट बढ़ने का अनुमान है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश के कई हिस्सों में फरवरी में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. दिन का तापमान कई जगहों पर लगातार सामान्य से ऊपर हैं और धूप में तेजी परेशान करने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, महाशिवरात्रि के बाद आने वाले दिनों में जहां पहाड़ी राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनेगी, वहीं मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है. हालांकि इसके बावजूद उत्तर भारत में तापमान में ठंड जैसा कोई खास असर नहीं पड़ेगा. दिल्ली‑एनसीआर में भी पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है. दिल्‍ली-एनसीआर में न्‍यूनतम तापमान में आगामी दिनों में लगातार इजाफे का अनुमान है. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण पश्चिमी हिमालयी इलाके में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है. विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण देश के कई इलाकों में आगामी कुछ दिनों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: ठंड, गर्म और फिर ठंड! बारिश अभी बाकी है, मौसम लेने वाला है 'डबल फिरकी'
 

कहां, कब बारिश-बर्फबारी का अनुमान

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू‑कश्मीर और लद्दाख में 16 और 17 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 
  • हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. 

ये भी पढ़ें: केदारनाथ में खराब मौसम में नहीं उड़ेंगे हेलीकॉप्टर, शटल सेवाओं में 30% कटौती, किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं
 

इन राज्‍यों में भी बदलेगा मौसम 

मैदानी राज्‍यों में 17 और 18 फरवरी को हल्‍की बारिश और गरज-चमक की स्थितियां बन सकती हैं. 

ये क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: 

पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
पश्चिमी उत्तर प्रदेश
उत्तरी राजस्थान

इसके अलावा अंडमान‑निकोबार द्वीपसमूह में 16 और 17 फरवरी को बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. 

पूर्वोत्तर में भी सक्रिय रहेगा मौसम

अरुणाचल प्रदेश में 13 से 15 फरवरी के बीच गरज‑चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश जारी रह सकती है. 

दिल्‍ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और आने वाले दिनों में गर्माहट और बढ़ने के संकेत हैं. दिल्‍ली में न्‍यूनतम तापमान में अगले एक हफ्ते तक लगातार बढ़ोतरी का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल न्‍यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो कि 19 फरवरी तक बढ़कर के 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है. हालांकि दिल्‍ली-एनसीआर के मौसम को लेकर आईएमडी का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मौसम में काफी बदलाव नहीं होगा. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज आसमान साफ बना रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तो न्‍यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

15 फरवरी 2026

आईएमडी का अनुमान है कि 15 फरवरी को दिल्‍ली में आसमान साफ रहेगा और सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. 

Advertisement

तापमान:

अधिकतम: 26 से 28 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम: 12 से 14 डिग्री सेल्सियस 

हवा

सुबह: पश्चिमी दिशा से 10 किमी प्रति घंटा 
दोपहर: उत्तर‑पश्चिम की ओर से 15 किमी प्रति घंटा
शाम‑रात: हवा धीमी होकर उत्तर दिशा से 5 किमी प्रति घंटा

16 फरवरी 2026

आईएमडी का अनुमान है कि 16 फरवरी को दिल्‍ली के आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे और सुबह धुंध की संभावना है. 

Advertisement

तापमान:

अधिकतम: 27 से 29 डिग्री सेल्सियस  
न्यूनतम: 12 डिग्री सेल्सियस से 14 डिग्री सेल्सियस 

हवा

सुबह: दक्षिण‑पश्चिमी हवाएं 5 किमी प्रति घंटा 
दोपहर: उत्तर दिशा से 10 किमी प्रति घंटा 
शाम‑रात: पूर्वी दिशा से 8 किमी प्रति घंटा 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bangladesh Election Result | बांग्लादेश में तारिक की सरकार, हिन्दुओं को मिलेगा इंसाफ?
Topics mentioned in this article