जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगामी दिनों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश की भी संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य से अधिक है और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्माहट बढ़ने का अनुमान है.