असम में बारिश‑आंधी, उत्तर भारत में गर्मी, जानें देशभर में कहां कैसे बदल रहे मौसम के तेवर

उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है, जबकि असम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश, आंधी और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलग‑अलग चेतावनियां जारी की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर भारत में फिलहाल मौसम शुष्क है और तेज सतही हवाओं के कारण तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का अनुमान है
  • दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 15 अप्रैल तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी
  • पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश के अलग‑अलग हिस्सों में मौसम एक साथ कई रंग दिखा रहा है. जहां लगभग पूरे उत्तर भारत में इस वक्त गर्मी धीरे‑धीरे तेज हो रही है और आसमान साफ बना हुआ है, वहीं पूर्वोत्तर भारत खासकर असम और आसपास के राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली का दौर जारी है. राजधानी दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के कारण मौसम शुष्क है, जबकि उत्तर‑पूर्वी राज्यों में मौसम नमी भरा और अस्थिर बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लेटेस्ट अपडेट में आने वाले दिनों के लिए अलग‑अलग क्षेत्रों में तापमान, बारिश और तूफान को लेकर संकेत दिए गए हैं.

उत्तर भारत में शुष्क मौसम, तेज हवाएं राहत का कारण

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत पूरे उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तेज सतही हवाएं लगातार चलती रहेंगी. इन हवाओं का असर खासकर दिन के समय देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में मामूली उतार‑चढ़ाव के साथ हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया जा सकता है. 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें : शिमला में 46 साल का रिकॉर्ड टूटा, अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड; पारा 3.6°C तक गिरा; IMD ने बताया कब मिलेगी राहत?

दिल्ली‑एनसीआर: तापमान में धीरे‑धीरे बढ़ोतरी

11 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 12 अप्रैल को गर्मी और तेज हो सकती है, जब अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. इन तीनों दिनों के दौरान “स्ट्रॉन्ग सरफेस विंड्स” चलने की संभावना जताई गई है. 13 और 14 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी, जबकि 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हवाओं के चलते प्रदूषक कणों का स्तर कम रहेगा.

Advertisement

असम में बारिश, तूफान और वज्रपात का दौर

पूर्वोत्तर भारत, खासकर असम में मौसम ज्यादा सक्रिय बना हुआ है. जहां बीते 24 घंटों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय समेत सिक्किम और सब‑हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा दर्ज की गई है. कई इलाकों में तूफान और वज्रपात भी देखने को मिला है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है. आने वाले दिनों में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बार‑बार गरज‑चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, कुछ दिनों में भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है. दिन‑प्रतिदिन अलग‑अलग हिस्सों में तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है. इससे जनजीवन, यातायात और कृषि गतिविधियों पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

असम में बिहू का त्योहार बेहद नजदीक है, ऐसी मान्यता है कि इस मौसम में बेटी घर बारिश लेकर आती है. इसी भाव से लोकभाषा में यह कहा जाता है कि बेटी घर आई, इसलिए बादल भी आए.

उत्तर‑पश्चिम और मध्य भारत: गर्मी में इजाफा

IMD के अनुसार इस हफ्ते उत्तर‑पश्चिम भारत में दिन के अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं मध्य भारत में 14 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान है. इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान उत्तर‑पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में बड़े पैमाने पर आंधी‑तूफान की संभावना कम बताई गई है.

Advertisement

पूर्व भारत: तापमान बढ़ेगा, बाद में स्थिर रहेगा

पूर्व भारत में भी आगामी 14 अप्रैल तक दिन के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. गंगा के मैदानी इलाकों, गंगेटिक वेस्ट बंगाल और ओडिशा में आगे चलकर उष्ण लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है. कुछ इलाकों में गर्म और आद्र मौसम बना रह सकता है.

ये भी पढ़ें : RR vs RCB Guwahati Weather Update IPL 2026: गुवाहाटी में मौसम का बदला मिजाज, क्या रद्द हो जायगा मुकाबला?

दक्षिण और पश्चिम भारत: उमस, तूफान का अलर्ट

दक्षिण भारत के तटीय और आंतरिक हिस्सों में भी मौसम सक्रिय है. तमिलनाडु, केरल, कोस्टल और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में उष्ण और आद्र मौसम बने रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर आंधी‑तूफान और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही आगे चलकर उष्ण लहर की आशंका जताई गई है। महाराष्ट्र में भी अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इससे जम्मू‑कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कुल मिलाकर आने वाला सप्ताह देश के अलग‑अलग हिस्सों में गर्मी, बारिश और आंधी‑तूफान का मिश्रित असर लेकर आएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP Bengal Manifesto | महिलाओं को 3 हजार, UCC और 7वां वेतनमान... बंगाल में BJP के कई बड़े वादे