उत्तर भारत में फिलहाल मौसम शुष्क है और तेज सतही हवाओं के कारण तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का अनुमान है दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 15 अप्रैल तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है