दिल्लीवाले ध्यान दें, इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी! जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली के कई इलाकों में दो दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. जल बोर्ड ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया. किन इलाकों में पानी नहीं आएगा, पूरी लिस्ट देखिए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जरूरी मरम्मत के कारण दो दिन पानी की सप्लाई प्रभावित होगी
  • हिंदुराव अस्पताल, कश्मीरी गेट, राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद या कम रहेगी
  • जल बोर्ड ने गर्मियों में किसी बड़ी समस्या से बचने के लिए उपकरण बदलने के लिए यह शटडाउन पहले से तय किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दिल्ली के कुछ इलाकों में दो दिन पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लान की जरूरी मरम्मत की वजह से कुछ हिस्सों में सप्लाई पर असर पड़ेगा. जल बोर्ड ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है.

कहां-कहां प्रभावित होगी पानी की सप्लाई

मरम्मत के काम के चलते 15 और 16 अप्रैल को हिंदुराव अस्पताल, नया बाजार, कश्मीरी गेट, मोतिया खान, पूसा रोड, राजेंद्र नगर और पहाड़गंज जैसे इलाकों में पानी बिल्कुल नहीं आएगा या बहुत कम आएगा.

6 घंटे रहेगा शटडाउन

जल बोर्ड ने अपने अलर्ट में कहा, 'जरूरी मेंटेनेंस के काम के कारण चंद्रावल वॉटर प्लांट-2 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 6 घंटे के लिए बंद रहेगा. इसकी वजह से 15 और 16 अप्रैल को कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. इन इलाकों में पानी का प्रेशर कम हो सकता है.'

पिछले महीने से, मध्य दिल्ली और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के तहत आने वाले कई इलाकों में चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में आई दिक्कतों के कारण पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है. इससे पहले, इस प्लांट में 600-mm व्यास वाली एक पानी की पाइपलाइन टूट गई थी. हालांकि, अधिकारियों ने किसी भी बड़ी समस्या से इनकार किया और कहा कि यह पहले से तय शटडाउन है.

Advertisement

जल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'गर्मियों के पीक सीजन में किसी भी बड़ी दिक्कत से बचने के लिए हम कुछ उपकरण बदलेंगे. यह छह घंटे के लिए पहले से तय शटडाउन है.'

यह भी पढ़ें: दिल्ली के तिमारपुर में यमुना में डूबे दो बच्चे, एक का शव मिला, सर्च ऑपरेशन जारी

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Women Reservation Bill | चुनावी टिकट में 33% आरक्षण क्यों नहीं? Sawaal India Ka