मणिपुर में फिर भड़की हिंसा - खमेनलोक में गोलीबारी में 9 की मौत : सेना सूत्र

मणिपुर में हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कट के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं. कई घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
इंफाल:

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है. राज्य के खमेनलोक इलाके में गोलीबारी के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई. सेना के सूत्रों से ये जानकारी मिली है.

पिछले 24 घंटे में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला सहित नौ लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं. सूत्रों के मुताबिक खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं.

कई घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है. हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कट के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं.

Advertisement

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा के ताजा दौर के बाद कर्फ्यू में ढील को प्रतिबंधित कर दिया गया है, जो जातीय संघर्षों के कारण पिछले एक महीने से अधिक समय से तनावपूर्ण है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | Trump का Ceasefire ऐलान, आगबूबला Khameneni ने जहाजों पर किया कब्जा! War
Topics mentioned in this article