- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा भड़क उठी
- झंडे फहराने को लेकर हुए विवाद में पत्थर और ईंटें फेंकी गईं जिससे इलाके में अशांति फैल गई
- हिंसा के बाद दुकानें बंद हो गईं और केंद्रीय बलों तथा भारी पुलिस तैनाती के साथ स्थिति नियंत्रण में लाई गई
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क उठी. जंगीपुर स्थित फुलतला चौराहे पर राम नवमी की शोभायात्रा के गुजरने और झंडे फहराने को लेकर ये अशांति फैली. इस दौरान पत्थर और ईंटें फेंकी गईं. हंगामे के बाद इलाके की दुकानें तुरंत बंद हो गईं. सूचना मिलने के बाद केंद्रीय बलों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा.
सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में शुक्रवार को राम नवमी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प होने के बाद तनाव का माहौल छा गया।
पुलिस ने बताया कि जुलूस के दौरान हुई छोटी कहासुनी हिंसा में तब्दील हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और इलाके में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.
इस बीच, राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
इसे भी पढ़ें: बंगाल की 100 सीटों पर मुस्लिम वोटर निर्णायक, ममता ने उतारे 47 मुसलमान, जानें BJP, हुमायूं ने दिए कितने टिकट
इसे भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से जुड़े OTP नेटवर्क के आरोप में दो गिरफ्तार













