VIDEO: हैदराबाद में सियासी बवाल, भाजपा की फायरब्रांड नेता माधवी लता AIMIM की इफ्तार पार्टी के पोस्‍टर हटाते दिखीं

एआईएमआईएम की ओर से एक भव्य दावत‑ए‑इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा नेता माधवी लता इफ्तार पार्टी के पोस्टरों को खुद हटाती नजर आ रही हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना में भाजपा नेता माधवी लता ने बंजारा हिल्स स्थित अस्पताल के बाहर AIMIM के इफ्तार पार्टी के बैनर हटाए.
  • AIMIM की ओर से इफ्तार कार्यक्रम के प्रचार के लिए असदुद्दीन ओवैसी के पोस्टर लगाए गए थे.
  • माधवी लता ने रमजान और इफ्तार का असली मतलब समझने की बात कही और फंक्शन पर खर्च की आलोचना की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद:

तेलंगाना में सियासत उस वक्‍त एक बार फिर गरमा गई, जब भाजपा नेता माधवी लता के एआईएमआईएम की इफ्तार पार्टी के बैनर हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह घटना बंजारा हिल्स स्थित विरिंची अस्पताल के बाहर की बताई जा रही है, जहां एआईएमआईएम की ओर से इफ्तार कार्यक्रम के प्रचार के लिए पोस्टर लगाए गए थे. माधवी लता इसी अस्पताल की चेयरपर्सन भी हैं. 

दरअसल, एआईएमआईएम की ओर से एक भव्य दावत‑ए‑इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होने वाले हैं. इसी कार्यक्रम के प्रचार के लिए लगाए गए बैनरों में असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी की तस्वीरें थीं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि माधवी लता अस्पताल परिसर के बाहर लगे इन पोस्टरों को खुद हटाती नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव : ओवैसी से समर्थन हासिल करने के लिए तेजस्वी ने खेला कौन सा दांव?

Advertisement

पहले रमजान और इफ्तार का मतलब समझो: माधवी लता 

वीडियो में माधवी लता कहती नजर आती हैं कि रमजान में इफ्तार के दौरान किसे खाना खिलाते हैं? गरीबों को खाना खिलाना. साथ ही उन्‍होंने कहा कि फंक्शन हॉल में करोड़ों रुपये पार्टियों पर खर्च करने के बजाय आपको गरीबों या बाल गृह में बच्चों को खाना खिलाना चाहिए. पहले रमजान और इफ्तार का मतलब समझो. 

वीडियो सामने आने के बाद एआईएमआईएम नेताओं ने इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया है. स्थानीय विधायक माजिद हुसैन समेत पार्टी के कई नेताओं ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और इसकी आलोचना की है. इस घटना के बाद हैदराबाद में भाजपा और एआईएमआईएम के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: खामेनेई के कत्ल पर भड़के ओवैसी- रमजान के महीने में जिनेवा में बातचीत के बीच ईरान पर हमले को बताया अनैतिक

2024 के लोकसभा चुनाव में ओवैसी ने दी शिकस्‍त 

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हैदराबाद सीट से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा उम्मीदवार माधवी लता को करीब 3.38 लाख वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी. 

इस ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर शहर के सियासी माहौल को गरमा दिया है. फिलहाल दोनों ही दलों के नेता आमने‑सामने हैं और मामला सियासी बयानबाजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है. 
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान ने जारी किया Ayatollah Khamenei का वीडियो | Iran War News | Breaking News