तेलंगाना में भाजपा नेता माधवी लता ने बंजारा हिल्स स्थित अस्पताल के बाहर AIMIM के इफ्तार पार्टी के बैनर हटाए. AIMIM की ओर से इफ्तार कार्यक्रम के प्रचार के लिए असदुद्दीन ओवैसी के पोस्टर लगाए गए थे. माधवी लता ने रमजान और इफ्तार का असली मतलब समझने की बात कही और फंक्शन पर खर्च की आलोचना की.