दुबई में कैसे जारी होती है हमले की चेतावनी? ग्राउंड जीरो से NDTV के रिपोर्टर ने बताया

रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी क्षमता के साथ सक्रिय है. बैलिस्टिक मिसाइलें हों या आत्मघाती ड्रोन्स, किसी भी हवाई खतरे को बीच रास्ते में ही निष्क्रिय करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI की तस्वीर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिका- इजरायल द्वारा ईरान पर जारी हमलों के बीच ईरान ने खाड़ी देशों को निशाना बनाना शुरू किया है.
  • दुबई में मोबाइल पर अचानक हमले की चेतावनी अलर्ट आने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने की हिदायत दी गई.
  • दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर इलाके में अलार्म बजाने के बजाय सीधे मोबाइल पर ध्वनि के साथ चेतावनी भेजी जाती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर हमला जारी है. वहीं ईरान भी पलटवार जारी रखे हुए है. ईरान के निशाने पर वो खाड़ी देश भी हैं, जहां अमेरिकी बेस हैं. दुबई में रह रहे नागरिकों और पर्यटकों के मोबाइल फोन पर अचानक 'मिसाइल हमले' का अलर्ट आ रहा है. UAE के गृह मंत्रालय ने संभावित खतरे को देखते हुए लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और इमारतों के भीतर जाने की सख्त हिदायत दी जाती है.

दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) इलाके से मिली जमीनी जानकारी के अनुसार, यहां अन्य युद्धग्रस्त देशों की तरह बड़े सायरन या अलार्म नहीं बजाए जाते. इसके उलट, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर एक ध्वनि के साथ चेतावनी भेजी जाती है. जैसे ही यह अलर्ट आता है, प्रोटोकॉल के मुताबिक लोगों को सड़कों से हटकर तुरंत किसी पक्की छत के नीचे या सुरक्षित कमरों में शरण लेनी होती है.

हालांकि, सड़कों पर फिलहाल स्थिति सामान्य दिख रही है और लोगों में बहुत अधिक अफरा-तफरी नहीं है. लेकिन मोबाइल पर बार-बार आ रहे इन संदेशों ने मानसिक तनाव और चिंता जरूर बढ़ा दी है. दुबई प्रशासन और UAE सरकार इस संभावित खतरे (पोटेंशियल थ्रेट) को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी क्षमता के साथ सक्रिय है. बैलिस्टिक मिसाइलें हों या आत्मघाती ड्रोन्स, किसी भी हवाई खतरे को बीच रास्ते में ही निष्क्रिय करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. सरकार की ओर से नागरिकों को भरोसा दिलाया गया है कि सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से लोगों को अलर्ट और प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है.

संयुक्त अरब अमीरात का नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के कारण, हम सभी प्रकार के ड्रोन और हल्के खेल विमानों पर पूर्ण प्रतिबंध की पुनः पुष्टि करते हैं. कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इस निर्णय का पालन करना अनिवार्य है. आपका सहयोग सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है.

Advertisement

ये भी पढ़े :  लोकसभा में किरेन रिजिजू के भाषण पर क्यों मुस्कुरा रहीं थी प्रियंका? स्पीकर के कहने पर संसद में खुद किया खुलासा

Featured Video Of The Day
Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ झगड़ा करना दहेज उत्पीड़न (498A) नहीं! | Ashish Bhargava
Topics mentioned in this article