बजट सत्र के 9वें दिन जबरदस्त हंगामा, विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाएगा अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा की कार्यवाही में कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने देने की मांग को लेकर हंगामा किया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार चलेगी और प्रश्नकाल पूरा होने दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने की अनुमति मांगी
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार ही संचालित होगी और नियमों का पालन जरूरी है
  • विपक्षी सांसदों ने राहुल गांधी को बोलने देने की मांग पर जोर दिया, स्‍पीकर ने प्रश्नकाल पूरा होने की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

संसद की कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ते नजर आ रही है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस सांसद मांग कर रहे हैं कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने दिया जाए. इसके बाद ही वे सदन की कार्यवाही को चलने देंगे. हालांकि, स्‍पीकर ओम बिरला इसके पक्ष में नहीं हैं, क्‍योंकि यह नियमों के खिलाफ है. ओम बिरला ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों से चलती है और वैसे ही चलेगी. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि विपक्ष लोकसभा स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की तैयारी कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो बजट सत्र के आने वाले दिन भी हंगामे भरे रह सकते हैं.  

स्‍पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की तैयारी

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार को शुरू होने के पांच मिनट बाद ही दोपहर बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि विपक्ष लोकसभा स्‍पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की तैयारी कर रहा है. 

'राहुल गांधी को बोलने दो, वरना...'

विपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल को पूरा हो जाने दीजिए. फिर नियम कानून के तहत चर्चा होगी. सदन की कार्यवाही आपसी सहमति और चर्चा से चलती है. लेकिन जब कांग्रेस सांसद नारे लगाते हुए वेल में आ गए, तो सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें :- लोकसभा अध्यक्ष से नाराजगी, ट्रेड डील का विरोध... बजट पर चर्चा से पहले कैसे दूर होगा संसद का गतिरोध?

लोकसभा में हंगामे की क्‍या है वजह?

लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े विषय तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर कई दिनों से हंगामा हो रहा है. विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्‍थगित हो रही है. कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए चीन से टकराव का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं मिलने, विपक्ष के आठ सदस्यों को आसन की अवमानना के मामले में निलंबित करने समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा कर रहे हैं. बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा, '140 करोड़ जनता की आपसे अपेक्षा रहती है कि सदन चले, यहां चर्चा और संवाद हो. अगर आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करने चाहते हैं, सदन की मर्यादाओं को समाप्त करना चाहते हैं तो ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता.'

राहुल गांधी का स्पीकर ओम बिरला को पत्र

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सदन में बोलने से रोकने को परंपरा का उल्लंघन बताया. कांग्रेस ने इस पत्र को शेयर किया है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राहुल गांधी के पत्र को शेयर करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा के एक अहम मामले को उठाने के विपक्ष के नेता के अधिकार से वंचित करने के संबंध में लिखा है. रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्र के जरिए ओम बिरला से कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर बोलते हुए आपने सोमवार को मुझे एक मैगजीन को सत्यापित करने का निर्देश दिया था, जिसका मैं जिक्र करना चाहता था. मैंने आज अपना भाषण फिर से शुरू करते हुए उस दस्तावेज को सत्यापित किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें :- आर-पार के मूड में कांग्रेस: तैयार हो रहा 'विरोध पत्र', स्पीकर की टिप्पणी पर महिला सांसद दर्ज कराएंगी आपत्ति

Featured Video Of The Day
Parliament Budget Session 2026: विपक्ष Lok Sabha Speaker Om Birla के खिलाफ लाएगा अविश्वास प्रस्ताव