UP: पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचीं थी पत्नी, गुस्से में पति ने थाने के बाहर खाया जहर

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कहा कि पत्नी से मारपीट करने वाला आरोपी खुद अपनी पत्नी के साथ थाने आया था और थाना गेट में ही उसने जहरीला पदार्थ खाया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
दिनेश राजपूत शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी आशा के साथ मारपीट करता है.
महोबा:

एक व्यक्ति ने पुलिस थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. यह मामला महोबा जनपद के श्रीनगर कोतवाली का है. जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. उसे गंभीर अवस्था में परिवार वाले अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि ग्राम बिलखी निवासी दिनेश राजपूत शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी आशा के साथ मारपीट करता है. दिनेश ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारा पीटा था, जिसकी सूचना पुलिस को फ़ोन पर मिली थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया.

वहीं पीड़िता से थाने जाकर शिकायत करने के लिए कहा. ऐसे में पत्नी आशा अपने पुत्र विवेक के साथ श्रीनगर कोतवाली पहुंची और वहीं पीछे-पीछे पति दिनेश भी श्रीनगर कोतवाली पहुंच गया. थाने के बाहर ही दिनेश ने जहर खा लिया. जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कहा कि पत्नी से मारपीट करने वाला आरोपी खुद अपनी पत्नी के साथ थाने आया था और थाना गेट में ही उसने जहरीला पदार्थ खाया. पत्नी उसे इलाज के लिए तुरंत लेकर अस्पताल पहुंच गई. इसमें पुलिस की कोई लापरवाही नहीं है. फिर भी युवक की मौत को लेकर पूरे मामले की जांच की जायेगी.

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article