स्मृति ईरानी, बीएल वर्मा... यूपी राज्यसभा चुनाव पर आज आ सकती है BJP उम्मीदवारों की लिस्ट, सबसे आगे हैं ये नाम

यूपी में राज्यसभा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है. उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन वोटों की गिनती भी की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी में 16 अक्टूबर को राज्यसभा के लिए 10 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें सात पर बीजेपी की जीत तय है
  • बीजेपी आठवीं सीट पर जीत के लिए अतिरिक्त उम्मीदवार उतारेगी और जातीय तथा क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखेगी
  • नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है, मतदान 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर आज बीजेपी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है. प्रदेश में राज्यसभा के लिए 10 सीटों पर चुनाव होने हैं. इनमें सात सीटों पर बीजेपी की और दो पर समाजवादी पार्टी की जीत तय है. खबर है कि बीजेपी चुनाव मैदान में आठवां प्रत्याशी भी उतारेगी. क्योंकि आठवीं सीट पर जीत के लिए उसे कुछ ही और विधायकों के वोटों की जरूरत है.

बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधेगी. युवा और महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा. बीजेपी ब्राह्मण, राजपूत, ओबीसी और अनुसूचित जाति के साथ अल्पसंख्यक को भी टिकट दे सकती है.

इन नेताओं के नाम चर्चा में सबसे आगे

उम्मीदवारों में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी के नाम की चर्चा है. साथ ही कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या, प्रकाश पाल या पूजा पाल में से एक, दुर्विजय शाक्य या गीता शाक्य या ममतेश शाक्य में से कोई एक भी टिकट की दौर में हैं. सुब्रत पाठक या त्र्यंबक त्रिपाठी, सुरेश राणा आदि के नाम भी संभावित उम्मीदवारों में लिए जा रहे हैं.

इसी तरह आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का भी नाम लिया जा रहा है, जिन्हें बीजेपी समर्थन दे सकती है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 255 विधायक हैं, जबकि सपा के 101 सदस्य हैं. भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोक दल के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो तथा कांग्रेस के दो विधायक हैं, जबकि सात विधानसभा सीट रिक्त हैं.

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है. नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी और उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच क्या हो सकता है सीट बंटवारे का फॉर्मूला?

इसे भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंची गोरखपुर के थप्पड़ कांड की गूंज, अखिलेश यादव ने भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट

Featured Video Of The Day
को-पायलट ने खुद बंद कर दिए थे दोनों इंजन? जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Topics mentioned in this article
UP Rajya Sabha Elections
Rajya Sabha Elections
BJP Candidates List