5 दिन तक पिता की लाश के साथ फ्लैट में रहा बेटा, धनतेरस पर मिठाई देने पहुंची बेटी तब खुला राज

कानपुर के पनकी में रिटायर्ड डॉक्टर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का शव 5 दिन तक फ्लैट में पड़ा रहा. बेटा विजय उसी घर में रहता रहा और किसी को नहीं बताया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कानपुर में फ्लैट के अंदर पड़ा रहा पिता का शव, उसी में बेटे ने गुजारे कई दिन.
Photo: NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कानपुर में अमन एन्क्लेव में 82 वर्षीय शख्स का शव सड़ी-गली हालत में मिला.
  • बेटी धनतेरस पर नई कार की खुशखबरी और प्रसाद देने पहुंची थीं, तब बदबू से हुआ खुलासा.
  • फ्लैट में पिता की लाश के साथ बेटे ने कई दिन गुजारे लेकिन बाहर किसी को नहीं बताया.
कानपुर:

उत्तर प्रदेश में कानपुर के पनकी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. रिटायर्ड डॉक्टर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का शव उनके फ्लैट में करीब पांच दिनों तक पड़ा रहा, जबकि उनका बेटा विजय श्रीवास्तव उसी घर में रह रहा था और उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. मामले का खुलासा धनतेरस के दिन तब हुआ, जब बेटी अर्चना श्रीवास्तव मंदिर में पूजा करने के बाद पिता को मिठाई देने उनके घर पहुंची.  फ्लैट में घुसते ही बदबू आने पर उसने जांच की तो पिता का शव सड़ी-गली हालत में मिला. जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और शुरुआती पूछताछ के दौरान उसने हंगामा भी किया.

क्या है पूरा मामला? 

​हर्ष नगर निवासी और मृतक डॉ की पुत्री अर्चना श्रीवास्तव ने एक नई कार खरीदी थी. धनतेरस के दिन वह नई गाड़ी से पनकी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने गई थीं. मंदिर में भोग लगाने के बाद अर्चना अपने पिता डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव (82) को प्रसाद और नई कार खरीदने की खुशी देने की जानकारी अमन एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट पर पहुंचीं. जैसे ही उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया, अंदर से असहनीय और तेज दुर्गंध आने लगी.

जब अर्चना अंदर पहुंचीं, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. कमरे में डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव का कई दिन पुराना शव पड़ा था.

​​पुलिस और अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के मुताबिक, मृतक डॉ. प्रेम प्रकाश के साथ उनका बेटा विजय श्रीवास्तव भी उसी फ्लैट में रहता था. पिता की मौत करीब 5 दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन बेटा विजय इतने दिनों तक पिता की लाश के साथ ही फ्लैट में समय बिताता रहा और उसने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी. बेटी अर्चना ने अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

जानकारी मिलने के बाद पनकी थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम अमन एन्क्लेव पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पनकी थाना प्रभारी दिनेश बिस्ट ने एनडीटीवी को बताया कि पुत्र विजय श्रीवास्तव भी अंधेड़ उम्र का है और वह थोड़ा मानसिक रूप से ठीक नहीं है. पुलिस जब उससे पूछताछ कर रही थी तो वह झगड़ा करने लगा, पुलिस ने उसको समझने की बहुत कोशिश की. इसके बाद वह अपार्टमेंट से निकलकर बाहर आया और एक पेड़ के नीचे बैठ गया और वहां भी पुलिस से वाद विवाद करता रहा. बहन के समझाने पर किसी तरह वह शांत हुआ तब पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाही पूरी की और शव को पोस्टमार्टम भेजा.

Advertisement

यह भी पढ़ें | कानपुर में थार ने स्कूटी को 30 मीटर तक घसीटा, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, टक्कर मारकर भागी लड़कियां

यह भी पढ़ें | पिता हाथ जोड़ते रहे, बेटा तड़पता रहा, कानपुर में रैली से कारण लगी जाम ने छीन ली सिपाही की जान

Advertisement

Featured Video Of The Day
Diwali 2026 : जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM Modi

Topics mentioned in this article
Uttar Pradesh
KANPUR
UP Crime News
Dead Body
Kanpur Crime News In Hindi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं