आम बजट के दिन पहले कैसा रहा था बाजार का हाल, जान लीजिए बीते एक दशक का पैटर्न

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कई अहम घोषणाएं भी की हैं. लेकिन इन तमाम घोषणाओं के बाद भी आज शेयर बाजार में इसका कोई खास असर नहीं दिखा और बाजार कल की तुलना में -1.88 फीसदी टूट गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस बार के बजट भाषण के बाद भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई है
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौवीं बार देश का आम बजट पेश किया था
  • बजट पेश होने के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव के साथ शुरुआती कारोबार हुआ था
  • बजट के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के कारण कमोडिटी मार्केट में भी हलचल देखी गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का बजट पेश किया. ये उनका लगातार 9वां बजट था. निर्मला सीतारमण जहां एक तरफ संसद में आम बजट पढ़ रही थीं वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार में निवेश करने वालों की धड़कने तेज होती जा रही थी. बजट को लेकर बाजार कितना संवेदनशील होता है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने से पहले रविवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद, 30 शेयरों वाला BSE-सेंसेक्स उतार-चढ़ाव से गुजरा और 13 अंक चढ़कर 82,282.82 अंक पर पहुंच गया. वहीं, 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुलने के बाद 7.90 अंक फिसलकर 25,312.75 अंक पर आ गया. बाद में दोनों में और गिरावट देखी गई.  आज कमोडिटी मार्केट भी खुला है, जहां सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई.

बजट वाले दिन शेयर बाजार में इस तरह का उतार चढ़ाव कोई नई बात नहीं है. आपको बता दें कि बीते एक दशक से ज्यादा समय में बाजार पर आम बजट का साफ तौर पर असर पड़ता दिखा है. 2014 में बजट भाषण के बाद शेयर बाजार (BSE Sensex) में -0.28 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, 2015 में जब बजट भाषण पूरा हुआ तो बाजार में +0.48 फीसदी का उछाल नजर आया था. वहीं, 2016 के बजट भाषण के बाद बाजार टूटा था. उस दौरान बाजार में -0.66 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

बात अगर 2017 की करें तो इस साल का बजट बाजार के लिहाज से बेस्ट रहा था. बजट भाषण के बाद बाजार इतना गदगद हुआ था कि इसमें +1.76 फीसदी की बढ़त नजर आई थी. लेकिन अगले ही साल 2018 में बजट के बाद बाजार -0.16 फीसदी टूट गया था. 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 में सिर्फ 2020 का साल ऐसा था जब बजट भाषण के बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई हो. नहीं तो 2019 में बाजार में + 0.58 फीसदी, 2021 में बाजार ने बीते करीब दशक भर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए + 5 फीसदी की छलांग लगाई थी. 2022 में बजट के बाद +1.46 फीसदी और 2023 में बजट के बाद + 0.27 फीसदी का उछाल दिखा था. हालांकि, इसके बाद 2024 में पूर्ण बजट के बाद बाजार में -.0.09 फीसदी की गिरावट और 2025 में 0.58 फीसदी जबकि इस साल यानी 2026 में बाजार में -1.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. 2026 के बजट के बाद बाजार को कुल 9,26,351 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 

यह भी पढ़ें: बजट 2026 का निचोड़: 10 बड़े ऐलान और उनका असर समझिए

यह भी पढ़ें: Budget 2026: नया घर खरीदने वालों के लिए बजट के पिटारे से क्‍या-क्‍या निकला?

Topics mentioned in this article