श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिक लिए गए हिरासत में, चेकिंग के दौरान मिला था सैटेलाइट फोन

पुलिस सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट पर रूटीन सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान जब इन दोनों अमेरिकी नागरिकों का सामान स्कैन किया गया तो उनके बाग में सैटेलाइट फोन मिला. ये सैटेलाइट फोन गार्मिन कंपनी का बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में लिए गए
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिकों को सैटेलाइट फोन मिलने के बाद हिरासत में लिया गया है
  • जांच के दौरान जेफरी स्कॉट नामक अमेरिकी नागरिक के बैग से गार्मिन कंपनी का सैटेलाइट फोन मिला है
  • दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट सुरक्षा ने पूछताछ के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

श्रीनगर एयरपोर्ट से दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि अमेरिकी नागरिकों के पास से जांच के दौरान सैटेलाइट फोन मिला है. इस मामले में एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस के अनुसार जिस अमेरिकी नागरिक के पास से ये सैटेलाइट फोन मिला है उसकी पहचान जेफरी स्कॉट के रूप में की गई है. स्कॉट अमेरिका के मोंटाना राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है. 

पुलिस सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट पर रूटीन सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान जब इन दोनों अमेरिकी नागरिकों का सामान स्कैन किया गया तो उनके बाग में सैटेलाइट फोन मिला. ये सैटेलाइट फोन गार्मिन कंपनी का बताया जा रहा है. आपको बता दें कि गार्मिन एक जानी-मानी कंपनी है. जैसे ही जांच के दौरान स्कॉट के बैग में सैटेलाइट फोन दिखा, उसके बाद दोनों अमेरिकी नागरिकों को रोक लिया गया है. उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया गया और वहां से उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है. 

आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है. आज से पहले भी कई बार भारत के अलग-अलग एयरपोर्ट पर अमेरिकी नागरिकों को सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा जा चुका है. अमेरिकी नागरिकों के पास सैटेलाइट फोन की एक वजह ये भी बताई जाती है कि कई बार वो बगैर ये जाने की भारत में सैटेलाइट फोन अपने साथ रखना प्रतिबंधित है, वो यहां इसे लेकर आ जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: "अच्छी छवि बनाएं": अमेरिका में भारतीय महिला के चोरी करते पकड़े जाने के बाद विदेश मंत्रालय

Featured Video Of The Day
कैसे होंगे निष्पक्ष चुनाव? NDTV पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया..