ओडिशा: शराब पीकर पहुंचे 7वीं क्लास के दो छात्र, थोड़ी ही देर बाद... माता-पिता ने स्कूल पर ही उठा दिए सवाल

ओडिशा के एक स्कूल में दो छात्र शराब पीकर पहुंचे और थोड़ी ही देर बाद बेहोश हो गए. इसके बाद स्कूल प्रिंसपल ने माता-पिता को इस बारे में बताया. हालांकि, माता-पिता ने स्कूल के दावे पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा के नयागढ़ जिले के दासपल्ला हाई स्कूल में सातवीं कक्षा के दो छात्र शराब पीकर बेहोश हो गए थे
  • छात्रों ने स्कूल आने से पहले शराब पी थी, जिसके कारण वे स्कूल परिसर में बेहोश हो गए थे
  • स्कूल प्रिंसिपल ने तुरंत छात्रों के माता-पिता को सूचित किया और होश में आने पर उन्हें सौंप दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नयागढ़:

ओडिशा के नयागढ़ जिले के दासपल्ला एनएसी के अंतर्गत आने वाले दासपल्ला हाई स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सातवीं कक्षा के दो छात्र कथित तौर पर शराब पीने के बाद स्कूल परिसर में बेहोश हो गए. स्कूल अधिकारियों के अनुसार, सातवीं कक्षा के दोनों छात्रों ने परिसर में आने से पहले शराब पी थी और स्कूल में आने के कुछ ही समय बाद वे बेहोश हो गए. 

स्कूल प्रिंसिपल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रों के माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद होश में आने पर उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया. 

प्रिंसिपल सुभाष चंद्र साहू ने बताया , 'छात्र घर पर शराब पीकर स्कूल आए थे. जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, हमने तुरंत उनके अभिभावकों से संपर्क किया और होश में आने के बाद उन्हें सौंप दिया. हाल ही में एक छात्र ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया था और उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ.'

हालांकि, छात्रों के माता-पिता ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके बच्चों ने शराब नहीं पी थी और उन्होंने स्कूल अधिकारियों के दावों पर सवाल उठाए हैं. एक छात्र की मां ने कहा , 'मेरे बेटे ने घर पर शराब नहीं पी थी. बल्कि उसने स्कूल में कुछ छात्रों के साथ शराब पी थी.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War BREAKING: Tehran में जबरदस्त बमबारी! ईरानी ठिकानों पर इजराइल-अमेरिका के हमले | War