ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन बाद पहली बार फूट-फूट कर रोया पति समर्थ, किए कई चौंकाने वाले खुलासे

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. जांच अधिकारियों ने ट्विशा के पति समर्थ को साथ लेकर उसके घर पहुंची. जहां समर्थ अधिकारियों के सामने फूट-फूट कर रोने लगा. इस दौरान उन्होंने कई खुलासे भी किए.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह ने कई खुलासे किए है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत मामले में उसके पति समर्थ से जुड़ी कुछ EXCLUSIVE जानकारियां NDTV को मिली है.
  • एसआईटी की टीम जब समर्थ को लेकर कुछ दस्तावेज लेने घर पहुंची तो समर्थ फूट-फूटकर रोने लगा.
  • इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने कई खुलासे किए, अपनी दलीलें भी दी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल:

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में चल रही जांच में हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया है. जिसके बाद सीबीआई लगातार ट्विशा के मायके के साथ-साथ ससुराल वालों से बातचीत कर नई-नई कड़ियां निकाल रही है. इस बीच ट्विशा के पति समर्थ से जुड़ी कुछ EXCLUSIVE जानकारियां NDTV के पास आई हैं. एसआईटी की टीम जब समर्थ को लेकर कुछ  दस्तावेज लेने घर पहुंची तो समर्थ फूट-फूटकर रोने लगा. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने कई खुलासे किए, अपनी दलीलें भी दी. 

समर्थ बोला- घर के बाहर जांच करेंगे तो सामने आएगा पूरा सच

बताया गया कि समर्थ ने जब सामान देखा तो वो खुद को संभाल नहीं पाया, तब अधिकारियों ने समर्थ को समझाया. इस दौरान समर्थ ने अधिकारियों से कहा ट्विशा की मौत की 90 प्रतिशत जांच मेरे घर तक सीमित है अगर 10 प्रतिशत बाहर भी कर लेंगे तो पूरा सच बाहर आ जाएगा.

क्या मैं आखिरी बार ट्विशा का चेहरा नहीं देख सकता थाः समर्थ

मालूम हो कि भोपाल की मॉडल ट्विशा की मौत के 13 दिन बाद उसके पति समर्थ को पहली बार रोते देखा गया. ट्विशा के अंतम संस्कार को लेकर भी समर्थ ने अधिकारियों बात की. समर्थ ने कहा कि अंतिम संस्कार में आना मेरा अधिकार नहीं था क्या? ट्विशा का चेहरा एक बार देखने का अधिकार मेरा नहीं था क्या?

सीबीआई की री-रजिस्टर FIR में परिजनों ने बयां किया दर्द

इस तरह समर्थ पहली बार ट्विशा की मौत को लेकर भावुक होता दिखा. वहीं दूसरी ओर सीबीआई की री-रजिस्टर एफआईआर में ट्विशा के परिजनों ने जो दर्द बयां किया है, वो रूह कंपा देने वाला है. आरोप है कि शादी में हैसियत से ज्यादा दहेज दिया गया. विदाई के वक्त सास गिरिबाला सिंह को 2 लाख रुपये कैश दिए गए, फिर भी ताने बंद नहीं हुए. 

Advertisement

दूसरे का बच्चा बता ट्विशा का कराया जबरन गर्भपातः परिजन

हद तो तब हो गई जब अप्रैल 2026 में जब ट्विशा एक महीने की गर्भवती हुई, तो पति समर्थ और सास गिरिबाला ने उसके चरित्र पर लांछन लगा दिया. बच्चे को "दूसरे का" बताकर जबरन गर्भपात (Abortion) करा दिया गया. और फिर आई 12 मई 2026 की वो काली शाम आई, जब ट्विशा का संदिग्ध मौत हालत में शव मिला.

Advertisement

3 दिन में समर्थ से करीब 10 घंटे की पूछताछ

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि रात 10:35 बजे परिजनों के बार-बार फोन करने पर सास गिरिबाला ने बात कराने से साफ इनकार किया, कॉल काट दी. और इसी प्रताड़ना से टूटकर ट्विशा ने बागमुंडलिया स्थित घर में फांसी लगा ली. सीबीआई कस्टडी से ठीक पहले, पुलिस रिमांड के दौरान 3 दिनों में करीब 10 घंटे की पूछताछ में आरोपी समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. 

समर्थ का दावा- ट्विशा डिसऑर्डर से पीड़ित थी

समर्थ का दावा है कि ट्विशा 'बायपोलर डिसऑर्डर' और 'एडजस्टमेंट डिसऑर्डर' से पीड़ित थी, इसलिए उसका व्यवहार अचानक बदल जाता था. तनाव दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर उसे नींद की गोलियां दी जा रही थीं. समर्थ का कहना है कि वो तो पिता बनना चाहता था, लेकिन ट्विशा ने अपनी मर्जी से और डॉक्टर्स की सलाह पर एबॉर्शन कराया था.

ट्विशा के व्हाट्सएप मैसेज उड़ा रहे समर्थ की थ्योरी की धज्जियां

लेकिन ट्विशा के व्हाट्सएप मैसेज इस थ्योरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिसमें साफ लिखा है कि समर्थ ने उसकी प्रेग्नेंसी पर गंदे सवाल उठाए थे और पूछा था कि "बच्चा किसका है?" इस मामले की जांच की तपिश आरोपी समर्थ और सास गिरिबाला सिंह के घर तक पहुंच गई. SIT की टीम समर्थ को लेकर सीन री-क्रिएशन के लिए उसके घर पहुंची. 

Featured Video Of The Day
असम विधानसभा में पास हुआ UCC, अब देश के 3 राज्यों में समान नागरिक संहिता